Search KhabarFast

Press ESC to close

Abhishek Sharma: सगी बहन की शादी से कहां गायब हुए अभिषेक शर्मा? इस कारण से बनाई दूरी

Abhishek Sharma: सगी बहन की शादी से कहां गायब हुए अभिषेक शर्मा? इस कारण से बनाई दूरी

Abhishek Sharma Sister Wedding: क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी आज पूरे शाही अंदाज़ में अमृतसर में हो रही है। लुधियाना से बारात धूमधाम से रवाना हो चुकी है और ओबेरॉय परिवार जश्न में सराबोर है। शादी में देश-दुनिया की नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन इस खुशी के मौके पर एक कमी खल रही है—अभिषेक शर्मा की। बहन की शादी में शामिल होने की जगह, अभिषेक इस वक्त कानपुर में हैं, जहां भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे मैच खेला जाना है।

जब परिवार से ऊपर रखी नेशनल ड्यूटी

अभिषेक शर्मा ने शादी से पहले हल्दी और मेहंदी जैसे पारिवारिक फंक्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में उन्हें मस्ती करते देखा गया। लेकिन जैसे ही नेशनल ड्यूटी का बुलावा आया, उन्होंने बिना देर किए इंडिया A टीम को जॉइन कर लिया। शादी के दिन जब पूरा परिवार नाच-गा रहा होगा, अभिषेक मैदान पर पसीना बहा रहे होंगे। उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनके लिए देश सर्वोपरि है, चाहे वह अपनी बहन की शादी ही क्यों न हो।

युवराज के साथ दिखे थे, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में

शादी से पहले लुधियाना में आयोजित एक समारोह में अभिषेक अपने गुरु युवराज सिंह के साथ नजर आए थे। अब वह इंडिया A के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पहले मैच में भारत A ने शानदार जीत दर्ज की थी, और अब अभिषेक की एंट्री के साथ टीम और मजबूत हुई है। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक के स्क्वॉड में आने से प्रियांश आर्या को टीम से बाहर होना पड़ा, जिन्हें सिर्फ पहले मैच के लिए शामिल किया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast