युजवेंद्र संग स्पॉट होने पर RJ Mahvash की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल, इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स

युजवेंद्र संग स्पॉट होने पर RJ Mahvash की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल, इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स

RJ Mahvash On Instagram: दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस मैच के दौरान युजवेंद्र चहल को आरजे माहवाश के साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद से हर जगह सिर्फ आरजे माहवाश के ही चर्चे हो रहे है। वह रातोंरात स्टार बन गई है। 

बता दें, बीते महीने ही युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हुआ था। दोनों ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की सारी औपचारिकताएं पूरी की थी। गौरतलब है कि दोनों ने 22दिसंबर 2020को शादी की थी।

RJ माहवाश के इंस्टा पर बढे फॉलोअर्स

जब से युजवेंद्र चहल और आरजे माहवाश को साथ में स्पॉट किया गया है, तब से हर जगह उन्हीं के चर्चे हो रहे है। फैस लगातार गूगल पर आरजे माहवाश के बारे में सर्च कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते है आरजे माहवाश का चहल के साथ दिखने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में बहुत बड़ा अंतर आया है।

बता दें, इस साल जनवरी महीने तक इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 1.5मिलियन थे। लेकिन अब उनके फॉलोअर्स 2.2मिलियन हो गए हैं। यानी चहल के साथ स्पॉट होने के बाद कुछ ही महीनों में करीब 1लाख लोगों ने उन्हें फॉलो किया है।

युजवेंद्र संग रिश्ते पर क्या बोनी महविश

हान ही में युजवेंद्र संग अपने अफेयर को लेकर आरजे महविश ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'कुछ आर्टिकल और रूमर्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। यह देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी बेबुनियाद हैं। अगर आप दूसरे जेंडर के किसी व्यक्ति के साथ स्पॉट हो जाते हो तो मतलब आप उसे डेट कर रहे हैं। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं।'

कौन हैं आरजे माहवाश?

बता दें, आरजे माहवाश ने साल 2019 से लेकर 2021 तक रेडियो मिर्ची के साथ बतौर रेडियो जॉकी काम किया है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Leave a comment