Search KhabarFast

Press ESC to close

TV क्वीन अब इंटरनेशनल स्क्रीन पर करेंगी एंट्री, K-drama में धमाल मचाएंगी एकता कपूर! जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज

TV क्वीन अब इंटरनेशनल स्क्रीन पर करेंगी एंट्री, K-drama में धमाल मचाएंगी एकता कपूर! जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Ekta Kapoor: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का चेहरा बदलने वाली एकता कपूर अब अपने आर्ट को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दशकों तक ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे सुपरहिट सीरियल्स से घर-घर में पहचान बना चुकी एकता अब कोरियन ड्रामा में नजर आने वाली हैं। उन्होंने खुद यह एलान अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'हाय दोस्तों, आपको याद है मैं के-ड्रामा की ओजी क्रिएटर हूं और मैं एक लाइफ अपडेट देने जा रही हूं, मैं कोरियन ड्रामा में नजर आने वाली हूं'।

29सितंबर को दोपहर 1बजे मिलेगा सरप्राइज

एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह भी बताया कि वह 29सितंबर को दोपहर 1बजे एक बड़ा सरप्राइज देने वाली हैं। फैंस के बीच इस एलान को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। कोरियन ड्रामा और भारतीय सीरियल—दोनों की ही भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, ऐसे में एकता का यह कदम इंडियन और के-ड्रामा लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। एकता के इस स्टेप से साफ है कि वो अब ग्लोबल ऑडियंस को भी टारगेट कर रही हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया चैप्टर लिखने वाली हैं।

'क' से कोरियन ड्रामा तक का सफर

एकता कपूर को ‘क’ अक्षर से खास लगाव है—उनके ज्यादातर हिट शो इसी अक्षर से शुरू होते हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें ‘K-Drama की O.G Queen’ कहने लगे हैं। टीवी के बाद फिल्मों में भी सफलता पाने वाली एकता को भारत सरकार ने पद्म श्री और इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अब देखना होगा कि कोरियन स्क्रीन पर वह क्या कमाल दिखाती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast