Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाबी संगीत को लगा बड़ा झटका,नहीं रहे म्यूजिक सम्राट चरणजीत आहूजा, 74 साल की आयु में निधन

पंजाबी संगीत को लगा बड़ा झटका,नहीं रहे म्यूजिक सम्राट चरणजीत आहूजा, 74 साल की आयु में निधन

Charanjit Ahuja Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर चरणजीत आहूजा का 74साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कई वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आहूजा साहब के निधन की खबर से पूरे पंजाब में शोक की लहर है, खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खालीपन सा महसूस किया जा रहा है। वह सिर्फ एक म्यूजिक डायरेक्टर नहीं, बल्कि एक संस्थान थे, जिन्होंने पंजाब की लोकसंगीत विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

श्रद्धांजलियों में डूबा संगीत जगत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "संगीत सम्राट उस्ताद चरणजीत आहूजा साहब का चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है... उनके बनाए गीत सदियों तक पंजाबियों के दिलों में गूंजते रहेंगे।" वहीं सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आहूजा साहब की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जितना योगदान उन्होंने पंजाबी म्यूजिक की ग्रोथ में दिया, शायद ही किसी ने दिया हो।" मशहूर गायक मास्टर सलीम ने उन्हें याद करते हुए कहा, "हमारे गुरु आज हमें छोड़कर चले गए, संगीत की दुनिया का एक सितारा बुझ गया।"

एक युग का अंत, विरासत हमेशा जीवित रहेगी

चरणजीत आहूजा का नाम पंजाबी संगीत की नींव में शामिल है। उन्होंने गुरदास मान, अमर सिंह चमकीला, कुलदीप मानक जैसे दिग्गज गायकों के साथ काम किया और पंजाबी म्यूजिक को एक नई पहचान दी। उनके प्रसिद्ध गानों में ‘की बनू दुनियां दा’ (1986), ‘गभरू पंजाब दा’, ‘दुश्मनी जट्टां दी’ (1993) और ‘तूफान सिंह’ (2017) जैसे हिट ट्रैक शामिल हैं। उनका संगीत आज भी युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की जुबां पर रहता है। उनका जाना एक युग के अंत जैसा है, लेकिन उनके सुरों की गूंज हमेशा अमर रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast