Search KhabarFast

Press ESC to close

कपिल शर्मा से 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग संग सामने आया कनेक्शन!

कपिल शर्मा से 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग संग सामने आया कनेक्शन!

Kapil Sharma Extortion Case: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी दिलीप चौधरी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया है।

दिलीप ने कपिल शर्मा को ईमेल के जरिए धमकी दी थी और खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया था। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि क्या वाकई दिलीप का इन गैंग्स से कोई संबंध है या यह केवल डराने और पैसे ऐंठने की साजिश थी। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

कनाडा में कैफे पर फायरिंग से फैली सनसनी

धमकी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कपिल शर्मा पहले से ही गैंगस्टर टारगेट पर हैं। 7 अगस्त को उनके कनाडा के सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर दूसरी बार फायरिंग हुई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई। इस बार हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी वजह से हमला किया गया और आगे मुंबई में अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

पहले भी हो चुका है हमला, अब फिर पूछताछ होगी

यह दूसरी फायरिंग है, पहली घटना जुलाई में हुई थी जब बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत सिंह ने कैफे पर 9 गोलियां चलाई थीं। उस वक्त दावा किया गया था कि यह हमला कपिल के शो में निहंग सिखों की वेशभूषा पर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया था। गनीमत रही कि कैफे बंद था और कोई हताहत नहीं हुआ। अब लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं को लेकर क्राइम ब्रांच कपिल शर्मा से दोबारा पूछताछ करेगी। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या गैंग से जुड़े लोगों ने मुंबई में उनके घर या शूटिंग लोकेशन की रेकी की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा की 37 साल की शादी में दरार! कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों से मचा हंगामा, जानिए कौन हैं ये हसीना

Who is Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर गोविंदा के अफेयर की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। दरअसल, बीते कुछ समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की तरफ से भी कई कमेंट सामने आए हैं। लेकिन इसी बीच, इस मामले में एक नई हस्ती की एंट्री हो चुकी है।

‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

Bigg Boss Rules: कलर्स टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर आज 12 अगस्त बुधवार को जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान एक बड़े सरप्राइज के साथ वापस आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर के अनुसार, इस बार शो के नियमों को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

‘SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों पर हमला’, वोटिंग लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे एक्टर प्रकाश राज

दरअसल, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट में, प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कुछ खास मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast