Search KhabarFast

Press ESC to close

आग की चपेट में आया 'वीर हनुमान' का बाल लक्ष्मण, भाई संग हुई दर्दनाक मौत

आग की चपेट में आया 'वीर हनुमान' का बाल लक्ष्मण, भाई संग हुई दर्दनाक मौत

Veer Sharma Child Actor: टेलीविजन पर अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले 10वर्षीय बाल कलाकार वीर शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। पौराणिक धारावाहिक ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले वीर, एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में उनके साथ उनके 15वर्षीय बड़े भाई शौर्य शर्मा की भी मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

दम घुटने से हुई मौत

यह हादसा राजस्थान के कोटा जिले के अनंतपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय हुआ, जब दीप श्री नामक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग के समय वीर और शौर्य अकेले फ्लैट में मौजूद थे। आग लगने के बाद चारों ओर घना धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने जब धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने जताई आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जानकारी दी कि फ्लैट का ड्राइंग रूम पूरी तरह जल चुका था। बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वीर की मां रीता शर्मा खुद भी एक अभिनेत्री हैं, जबकि पिता जितेंद्र शर्मा कोटा के एक कोचिंग संस्थान में कार्यरत हैं।

बॉलीवुड प्रोजेक्ट था अगले कदम पर

वीर शर्मा न सिर्फ टीवी पर मशहूर थे, बल्कि उन्हें जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बचपन का किरदार निभाने का मौका भी मिला था। उन्हें 2 अक्टूबर 2025 को मुंबई लौटकर शूटिंग शुरू करनी थी। लेकिन इस अनहोनी ने उनकी उड़ान को हमेशा के लिए थाम दिया। वीर की इस असमय विदाई ने टीवी जगत और उनके चाहने वालों को गमगीन कर दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया...', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अमिताभ बच्चन ने की खुलकर बात; याद किया पुराना किस्सा

Amitabh Bachchan on Online Trolling: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया। अभिनेता ने क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अपना अनुभव साझा किया, जब प्रतियोगी विनम्र ने उनसे पूछा कि वे ऑनलाइन आलोचना से कैसे निपटते हैं।

कुणाल कामरा के शो को लेकर बजरंग दल का अल्टीमेटम, हिंदू विरोधी कंटेंट पर जताई आपत्ति

Kunal Kamra: बजरंग दल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैदराबाद में होने वाले शो को बाधित करने की धमकी दी है। दल का आरोप है कि कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसके बाद, हैदराबाद के टीजीआरटीसी कला भवन में रविवार को होने वाले उनके शो से पहले तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शो को रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शो हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को मिली बड़ी पहचान, ग्रैमी तक पहुंचा अरिजीत सिंह का गाना ‘फिर से'; सिंगर ने फैंस का जताया आभार

Arijit Singh Song Phir Se Grammy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के गाने ‘फिर से’ ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में भारतीय फिल्म संगीत को नई पहचान दिलाई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का यह गाना साल 2027 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचाराधीन सूची में शामिल हुआ है। इसे Best Song Written for Visual Media कैटेगरी में जगह मिली है। जिस पर सिंगर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast