Search KhabarFast

Press ESC to close

'बिग बॉस 19' में नेपोटिज़्म की चिंगारी से भड़की तकरार, भिड़े गौरव–अमल

'बिग बॉस 19' में नेपोटिज़्म की चिंगारी से भड़की तकरार, भिड़े गौरव–अमल

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में नेपोटिज़्म का मुद्दा फिर उभर आया जब गौरव खन्ना और अमल मलिक आमने–सामने आ गए। मामला तब शुरू हुआ जब फरहाना भट्ट और अमाल ने गौरव पर शो में “नकली” व्यवहार करने का तंज कसा। गौरव ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर फरहाना तीन महीने एक्टिंग कर सकती हैं, तो वह ऑस्कर की दावेदार हैं। उन्होंने अमल पर भी कटाक्ष किया कि अगर वह उन्हें एक्टिंग करते हुए देखते हैं, तो अमल खुद भी “स्ट्रगलिंग कंपोज़र” की तरह किरदार निभाते दिखते हैं। देखते ही देखते यह बहस उग्र हो गई।

गौरव ने तर्क दिया कि अमाल को उनकी पारिवारिक विरासत के कारण सलमान खान जैसे स्टार्स से मिलना आसान रहा, जबकि उनके जैसे कलाकार को ऐसा मौका मिलने में वर्षों लग जाते हैं। अमाल ने इस बात का विरोध किया और कहा कि हर कलाकार का संघर्ष अलग और बराबर अहम होता है। बीच में मालती ने आकर माहौल शांत करते हुए कहा कि मेहनत सबकी अपनी होती है और किसी के सफर की तुलना दूसरे से नहीं की जा सकती।

प्रोमो में बिग बॉस का सख्त लहजा, कैप्टेंसी पर नया ड्रामा

नए प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस सभी घरवालों को असेंबली रूम में बुलाते हैं और साफ कहते हैं कि उन पर लगने वाले बायस्ड और चीटिंग वाले आरोपों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। घरवाले गौरव की कैप्टेंसी को लेकर नाराज़ थे और आरोप लगा रहे थे कि फैसला एकतरफा था। प्रोमो में खुलासा किया गया कि कैप्टेंसी गौरव से हटाकर घरवालों द्वारा चुने गए शहबाज को दे दी गई। जैसे ही घरवाले बाहर आए, गौरव और अमल की भिड़ंत फिर छिड़ गई। अमल ने तंज कसते हुए कहा, “हां बदला फैसला, तो क्या... ऐसे ही अमल मलिक नहीं हूं मैं!”

मृदुल तिवारी का आरोप—अनुचित एलिमिनेशन

इस ड्रामे के बीच एक और बड़ा मोड़ तब आया जब यूट्यूबर मृदुल तिवारी शो से बाहर हो गए। बाहर निकलते ही उन्होंने मेकर्स पर अनुचित एलिमिनेशन का आरोप लगाया और फरहाना व तान्या मित्तल के गेम को भी कठघरे में खड़ा किया। मृदुल ने कहा कि शो के असली हकदार विजेता गौरव खन्ना ही हैं और वे इस गेम को सबसे ईमानदारी से खेल रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। खासकर जब कोई एक्टर एक ही फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast