Search KhabarFast

Press ESC to close

कैंसर की जंग से हारे KGF के कासिम चाचा, 55 साल की उम्र में एक्टर हरीश राय का निधन

कैंसर की जंग से हारे KGF के कासिम चाचा, 55 साल की उम्र में एक्टर हरीश राय का निधन

KGF Actor Harish Rai Passes Away: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हरीश राय, जिन्हें 'KGF' फिल्म में 'चाचा' के रोल के लिए लाखों दर्शक जानते हैं, का गुरुवार को निधन हो गया। वह 55वर्ष की आयु में थायरॉइड कैंसर के आखिरी चरण से जूझ रहे थे, जो पेट तक फैल चुका था। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के किडवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। 

लंबी बीमारी से हारी जंग

बता दें, हरीश राय को पिछले कुछ समय से थायरॉइड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, जो धीरे-धीरे अन्य अंगों तक फैल गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कीमोथेरेपी और पेलिएटिव केयर के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके शरीर का वजन तेजी से कम हो गया था, लेकिन पेट में पानी भरने के कारण सूजन हो गई थी।

'ओम' से 'KGF' तक का सफर

हरीश राय का फिल्मी सफर कन्नड़ सिनेमा में विलेन और सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। 1995की कल्ट क्लासिक 'ओम' में डॉन राय का किरदार निभाकर उन्होंने रातोंरात पहचान बनाई। 'KGF' (2018) और 'KGF चैप्टर 2' (2022) में कासिम चाचा के रूप में वे यश के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले प्रमुख चेहरे बने। इन फिल्मों ने उन्हें पैन-इंडिया स्तर पर लोकप्रियता दी।

उनकी फिल्मोग्राफी में 'समरा', 'बैंगलोर अंडरवर्ल्ड', 'जोधाक्की', 'राज बहादुर', 'संजू वेड्स गीता', 'स्वयंवर', 'नल्ला' जैसी कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्में शामिल हैं। 'हैलो यम' और 'ओम' जैसी क्लासिक्स में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को बांधे रखा। इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें 'कैरेक्टर आर्टिस्ट' का सच्चा प्रतीक मानते थे।

कर्नाटक डिप्टी CM ने जताया शोक

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा 'हरीश राय का निधन कन्नड़ सिनेमा के लिए गहरा आघात है। 'ओम', 'हैलो यम' और 'KGF' में उनके शानदार अभिनय ने सबको प्रभावित किया। कैंसर से जूझते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी आत्मा को शांति मिले।' बता दें, हरीश राय अपनी पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast