एक बार फिर कंगना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना

एक बार फिर कंगना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत अकसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है। वहीं एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। वो अकसर नेपोटिज्म और स्टार किड्स पर निशाना साधते रही है,लेकिन इस बार कंगना ने उन्हें परेशान करने वाले लोगों पर तंज कसा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने करियर की स्ट्रगलिंग डेज को लेकर भी कुछ बातें बताई है।

बता दें कि, अभिनेत्री का कहना है कि जब वो अपने करियर की शुरूआत कर रही थी तब उनके साथ ऐसा सलूक किया जाता था जैसे वो कुछ भी नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि आपको खुद के ऊपर भरोसा होना चाहिए क्योंकि लोगों की राय के साथ-साथ नजरिया भी बदलता रहता है। आपको कभी भी अपने हक के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि खुद ही ले लेना चाहिए।" अभिनेत्री ने वीडिया शेयर करते हुए लिखा, शुरुआत में अंग्रेजी नहीं बोल पाने की वजह से मुझे अपमानित किया गया था और आज मैं एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने लिखा हुआ है कि मुझे अपमान, असफलता या अपने साथ हुए किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का उपयोग कर अपने करियर को रफ्तार देने का आइडिया नहीं पसंद। खुद को उन लोगों की नजरों से नहीं देखना चाहिए जो कभी भी आपकी सराहना नहीं करते हैं, बल्कि उनकी आलोचना का इस्तेमाल अपनी ग्रोथ के लिए करना चाहिए। जब बड़े इंसान बन जाएं तब उस आलोचना का बदला जरूर लें।

हालांकि कुछ दिन पहले भी कंगना का एक वीडियो खुब वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत पर ईडी का शिकंजा कसने के बीच निशाना साधा था। इस वीडियो में कंगना रनौत बिना नाम लिए संजय राउत पर निशाना साधते हुए नजर आ रही थी। ये वीडियो एक साल पुराना था। जब मुंबई में कंगना रनौत के खिलाफ संजय राउत की बयानबाजी और शिवसेना के नेतृ्त्व वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी।

Leave a comment