Search KhabarFast

Press ESC to close

Grammys 2025: बियांका की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर विवाद, फैंस के बीच छिड़ी अभिव्यक्ति की आज़ादी और नैतिकता को लेकर जंग

Grammys 2025: बियांका की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर विवाद, फैंस के बीच छिड़ी अभिव्यक्ति की आज़ादी और नैतिकता को लेकर जंग

Grammys 2025: हॉलीवुड की 67वीं ग्रैमी अवॉर्ड्स सेरेमनी 3 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित की गई।इस समारोह में हॉलीवुड के कई प्रसिद्ध सिंगर्स और म्यूजिक लेजेंड्स ने हिस्सा लिया। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी के लुक को लेकर हो रही है।

बता दें कि,कान्ये और बियांका ने जब रेड कार्पेट पर कदम रखा, बियांका ने पहले एक ब्लैक गाउन पहना था। लेकिन जैसे ही वे आगे बढ़े, बियांका ने अपना गाउन उतार दिया और ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं। यह ड्रेस बहुत ही बोल्ड थी और कुछ भी कवर नहीं कर रही थी। इस लुक ने वहां मौजूद कैमरों और इवेंट का माहौल असहज कर दिया। इसके बाद, दोनों को पुरस्कार समारोह से बाहर कर दिया गया।

कान्ये वेस्ट की सोशल मीडिया पर आलोचना

कान्ये और बियांका के साथ पांच अन्य लोग भी रेड कार्पेट पर थे, जिन्हें समारोह से बाहर कर दिया गया। कान्ये वेस्ट दो अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट थे, लेकिन वे कोई अवॉर्ड नहीं जीत पाए। सोशल मीडिया पर अब कान्ये की जमकर आलोचना हो रही है। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि वह सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसे विवादित कदम उठाते हैं।

कान्ये वेस्ट का विवादों से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब कान्ये वेस्ट किसी विवाद का हिस्सा बने हैं। 2023में इटली के वेनिस में एक बोट राइड के दौरान उन्होंने अभद्र हरकतें की थीं, जिसके बाद उन्हें बोट से बैन कर दिया गया था। इसके अलावा, बियांका ने एक टाइट ड्रेस पहनी थी, जिस पर भी ट्रोलिंग हुई थी। अब, बियांका का ट्रांसपेरेंट ड्रेस एक और नया विवाद बन गया है।

क्या कानूनी पचड़े में फंसेगा यह जोड़ा?

कैलिफोर्निया दंड संहिता के अनुसार, किसी का नग्न शरीर जानबूझकर और अश्लील तरीके से प्रदर्शित करना अभद्र प्रदर्शन माना जाता है। बियांका का पहनावा जरूर बोल्ड था, लेकिन लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कानूनी रूप से अपराध है या नहीं, यह उस घटना के संदर्भ और उसके इरादे पर निर्भर करेगा। अब यह देखना होगा कि क्या कान्ये और बियांका इस कारण किसी कानूनी पचड़े में फंसते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया...', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अमिताभ बच्चन ने की खुलकर बात; याद किया पुराना किस्सा

Amitabh Bachchan on Online Trolling: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया। अभिनेता ने क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अपना अनुभव साझा किया, जब प्रतियोगी विनम्र ने उनसे पूछा कि वे ऑनलाइन आलोचना से कैसे निपटते हैं।

कुणाल कामरा के शो को लेकर बजरंग दल का अल्टीमेटम, हिंदू विरोधी कंटेंट पर जताई आपत्ति

Kunal Kamra: बजरंग दल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैदराबाद में होने वाले शो को बाधित करने की धमकी दी है। दल का आरोप है कि कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसके बाद, हैदराबाद के टीजीआरटीसी कला भवन में रविवार को होने वाले उनके शो से पहले तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शो को रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शो हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast