Dhanashree Verma On Chahal: दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस मैच के दौरान युजवेंद्र चहल को आरजे माहवाश के साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वहीं, अब इस मामले में धनश्री का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि औरतों को ही हमेशा से ब्लेम किया जाता रहा है।
बता दें, बीते महीने ही युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हुआ था। दोनों ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की सारी औपचारिकताएं पूरी की थी। गौरतलब है कि दोनों ने 22दिसंबर 2020को शादी की थी।
धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट शेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल धनश्री से तलाक होने के बाद आरजे माहवाश को डेट कर रहे है। बीते कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों को एक पार्टी के बाद मुंबई में भी स्पॉट किया गया था। टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल को आरजे महवाश के साथ देखा गया था। जिसके बाद से दोनों की कई सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इसके बाद धनश्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंग्रेजी में लिखे एक कोटेशन को शेयर किया है। जिसमें लिखा है 'औरतों को ब्लेम करना हमेशा से एक फैशन रहा है।’ ऐसे में अब फैंस धनश्री की पोस्ट को यजुवेंद्र और आरजे माहवाश से जोड़ रहे है। लोगों का कहना है कि धनश्री ने इशारों-इशारों में ही क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहराया है।
कौन हैं आरजे माहवाश?
बता दें, आरजे माहवाश ने साल 2019 से लेकर 2021 तक रेडियो मिर्ची के साथ बतौर रेडियो जॉकी काम किया है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
Leave a comment