डेटिंग की खबरों के बीच इमोशनल हुईं RJ Mahvash, याद किए अपने संघर्ष के दिन

डेटिंग की खबरों के बीच इमोशनल हुईं RJ Mahvash, याद किए अपने संघर्ष के दिन

RJ Mahvash Struggle Journey: दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के दौरान युजवेंद्र चहल और आरजे माहवाश को साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद से हर जगह सिर्फ आरजे माहवाश के ही चर्चे हो रहे है। वह रातोंरात स्टार बन गई है।

फैंस का मानना है कि युजवेंद्र चहल और आरजे माहवाश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन डेटिंग की खबरों के बीच माहवाश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी संघर्ष की जर्नी के बारे में बताया है।

RJ Mahvash ने किया इमोशनल पोस्ट

दरअसल, कल 12 मार्च बुधवार को आरजे माहवाश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उस पोस्ट में वह एक इवेंट अटेंड करती नजर आ रही है। उस इवेंट में उन्होंने अपने संघर्ष की जर्नी के बारे में बताया। RJ Mahvash ने कहा 'मुझे करियर के शुरुआती दौर में ब्रांड प्रमोशन के लिए मात्र 2000 रुपए मिले थे। मैंने छोटे से अमाउंट से जर्नी शुरू की थी। ब्रांड के प्रमोशन से करियर की शुरुआत करने से लेकर अब एक फिल्म निर्माता बनने तक मैंने यह सब देखा है।'

उन्होंने आगे कहा 'मेरा विश्वास करो, छोटे शहर से निकलकर हमारे लिए तो मैकडोनाल्ड जाना ही बहुत बड़ी बात होती थी। उस समय मेट्रो सिटी घूमने का क्रेज था। नए शहर में अकेला आना और अपने दम पर सब हासिल करना। खुद से कुछ करने में बहुत मजा आता है। इतने बड़े सपने तो देखे भी नहीं थे, जितने पूरे कर लिए। मेरा पहला पुरस्कार नहीं था, लेकिन हर छोटी उपलब्धि विशेष लगती है।'

RJ Mahvash को उनकी फिल्म के लिए किया सम्मानित

बता दें, आरजे माहवाश ने 'सेक्शन 108' फिल्म प्रोड्यूस की है। माहवाश को अपनी फिल्म के लिए एक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसे पाकर वो इमोशनल हो गईं और अपनी जर्नी पर बात की।

Leave a comment