Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की फैंन फॉलिंग अलग-अलग है। लेकिन क्या आप लोगों ने कभी गौर किया है कि दोनों ही सोशल मीडिया से दूरी बने हुए है। इसका कारण भी एक्ट्रेस ने बताया है।
पार्टियों और सोशल मीडिया से रहते है दूर
दरअसल अनुष्का शर्मा बॉलीवुड क जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल, 2018 में रिलीज हुई शाह रुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में अनुष्का ने शाह रुख खान और कटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार निभाया है।इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का कारण बताया है।
एक्ट्रेस ने बताया दूर रहने का कारण
एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि विराट काफी शॉर्प मेमोरी के हैं। फिर विराट ने भी बताया कि वो खास चीजें याद रखते हैं। कभी-कभी वो छोटी-छोटी चीजें भूल भी जाते हैं। वहीं विराट ने बताया कि अनुष्का उन्हें खास डेट्स याद करने के लिए देती हैं। तो इसलिए मैं उन्हें याद करने में बेहतर हो चुका हूं।
इसके बाद अनुष्का ने कहा कि मैंने विराट को डेट करना शुरू किया था तो मैं इस बात से बहुत इंप्रेस हुई थी कि इनकी मेमोरी बहुत अच्छी है। वहीं अनुष्का ने पार्टीज से दूर रहने के सवाल पर कहा, ये कोई एक्स्क्यूज नहीं है। ये एक सच्चाई है कि जब आपका बेबी होता है तो आप बहुत अधिक सोशल नहीं हो पाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम यूं भी बहुत अधिक सोशलाइज नहीं हैं। हमें नॉर्मल चीजें करना पसंद है और घर पर समय बिताना पसंद है। हमें यूं भी ज्यादा वक्त नहीं मिलता है कि हम एक दूसरे के साथ वक्त बिता सके, तो जब भी हमें समय मिलता है तो हम फैमिली की तरह वक्त बिताना पसंद करते हैं।
Leave a comment