सलमान खान की फिल्म का नया गाना 'सिकंदर नाच' हुआ रिलीज, रश्मिका संग झूमें भाईजान

सलमान खान की फिल्म का नया गाना 'सिकंदर नाच' हुआ रिलीज, रश्मिका संग झूमें भाईजान

Film Sikandar New Song Out: सलमान खान की मोस्ट अवेटिड अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने 17 मार्च को इस गाने का टीजर रिलीज किया था। जिसके बाद आज 'सिकंदर नाचे नाचे' के नाम से नया गाना रिलीज हुआ है। बता दें, इस गाने को JAM8 और सिद्धांत मिश्रा ने कंपोज किया है और सिद्धांत, अमित मिश्रा और अकासा ने अपनी दी हैं।

रिलीज होते ही गाने ने मचाई धूम

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ये फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। रमजान शुरू होने से पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। इसके बाद हाल ही में फिल्म के 2 गानों को रिलीज किया गया हैं। जिसके बाद आज मेकर्स ने फिल्म का एक और नया गाना रिलीज किया है।

फिल्म 'सिकंदर' मेकर्स ने 'सिकंदर नाचे नाचे' के नाम से नया गाना रिलीज किया है। इस गाने में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने में दिखी माशाअल्लाह वाइब

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का गाना रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। लोग गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने का ऑडियो ही नहीं, बल्कि वीडियो भी शानदार है। वीडियो में आपको सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' के गाने माशाअल्लाह की वाइब देखने को मिलेगी।

बता दें, 'सिकंदर नाचे नाचे' के लिरिक्स समीर अनजान ने लिखे हैं और सिद्धांत मिश्रा ने कंपोज किया है। इस गाने को अमित मिश्रा और अकासा ने अपनी आवाज दी है।

फिल्म 'सिकंदर' का टीजर था दमदार

सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'जो जिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर।' वहीं, टीजर की शुरुआत सलमान के डायलॉग से होती है, 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।' इतना कहते ही दूसरी आवाज आती है, 'अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू?' इस पर सलमान कहते है ' इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे। वरना शमशान या कब्रिस्तान में रहोगे।'

Leave a comment