Ishika Taneja Become Sadhvi: मशहूर अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म इशिका तनेजा ने अब फिल्मी दुनिया की चकाचौंध को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद अब वह मानव सेवा और सनातन धर्म के कार्य के लिए अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाने जा रही हैं। इशिका कभी ग्लैमर और फिल्मों की दुनिया का जाना-माना चेहरा थी। लेकिन उन्होंने हाल ही में अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाया है। बता दें, इशिका ने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज से जबलपुर में गुरुदीक्षा ली।
गुरुदीक्षा लेने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि अभी तक वह फिल्मी नगरी या अन्य कार्यों में नेम और फेम के लिए भाग रही थीं। लेकिन नेम और फेम तो बहुत कमा लिया पर आत्म शांति और मन की संतुष्टि नहीं मिली। इसलिए अब सनातन धर्म और मानव सेवा के लिए कार्य करना है।
एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने ली गुरुदीक्षा
अपने जीवन में प्रकाश की तलाश में बॉलीवुड की अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म रहीं इशिका तनेजा दिल्ली से जबलपुर पहुंचीं। जहां उन्होंने द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली। इस दौरान वह भगवा कपड़े यानी कि साध्वी के रूप में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा 'गुरुजी का आदेश था कि मैं जबलपुर आकर गुरु दीक्षा लूं, इसलिए मैंने यहां आकर दीक्षा ली।'
भगवा कपड़े पहनकर दीक्षा लेने पहुंचीं इशिका तनेजा ने शंकराचार्य से दीक्षा लेने की वजह बताते हुए कहा ‘मैंने अपने लिए बहुत कुछ किया। कई अवार्ड जीते, कई रिकॉर्ड बनाए। लेकिन वो सफर बिल्कुल अलग था। क्योंकि उसमे नाम फेम तो था पर शांति और आत्म संतुष्टि नहीं थी। इसलिए उस सफर को छोड़ अब आध्यात्म के सफ़र पर चलने का सोचा है। क्योंकि इस सफर में जो खुशी मिलती है। सनातन धर्म और लोगो की सेवा कर उसकी तुलना किसी और खुशी से नहीं जा सकती है।
मिस वर्ल्ड टूरिज्म इंडिया का जीत चुकीं हैं खिताब
बता दें, इशिका तनेजा ने साल 2017में मिस वर्ल्ड टूरिज्म इंडिया का खिताब जीता था। जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। इसके अलावा साल 2018में मलेशिया के मेलाका में आयोजित मिस वर्ल्ड टूरिज्म में तनेजा को बिजनेस वुमन ऑफ द वर्ल्ड का भी ताज पहनाया गया। 100वुमेन अचीवर्स ऑफ इंडिया के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
इन फिल्मों में किया काम
मॉडलिंग में सफलता के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज हद में भी काम किया। हालांकि, अपने करियर के चरम पर रहते हुए इशिका ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ने और आध्यात्मिक पथ पर चलने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि धर्म और समाज के लिए काम करना उनके जीवन का एक नया उद्देश्य है।
Leave a comment