मोहम्मद शमी के रोजा विवाद में हुई जावेद अख्तर की एंट्री, मौलानाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी के रोजा विवाद में हुई जावेद अख्तर की एंट्री, मौलानाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

Javed Akhtar On Mohammed Shami: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम करने से सिर्फ एक कदम पीछे है। लेकिन इस बीच, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलते हुए शमी एनर्जी ड्रिंक पीते दिखाई दिए। जिसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि 01मार्च से रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। जिसमें लोग रोजा रखते हैं।

ऐसे में जब मोहम्मद शमी को रोजे के समय एनर्जी ड्रिंक पीते दिखा गया। तो कई लोगों ने उनकी आलोचना की। अब इसी बीच, गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस मामले ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने क्रिकेटर के पक्ष में कहा 'शमी साहब आप चिंता मत करिए। कट्टरपंथी मूर्खों की परवाह मत करिए। आप हमें और पूरे देश को गौरवान्वित करिए।' 

शमी के पश्र में बोले जावेद अख्तर 

जहां एक तरफ आम जनता से लेकर मौलाना मोहम्मद शमी की आलोचना कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ जावेद अख्तर क्रिकेटर का पक्ष लेते हुए नजर आए। दरअसल, जावेद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'शमी साहब, इन कट्टर मूर्खों की परवाह मत कीजिए। जिन्हें आपके पानी पीने से कोई दिक्कत हैं, उनके बारे में आप ज्यादा मत सोचिए।' उन्होंने आगे कहा 'आप हमारी भारतीय टीम के सितारे हैं। मेरी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं।'

टीम इंडिया ने किया शमी को सपोर्ट

जावेद अख्तर  के अलावा टीम इंडिया भी शमी को सपोर्ट करते नजर आई। इस मामले में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा 'मुकाबलों के दौरान ऐसा जरूरी नहीं, कि आपको रोजा रखना ही चाहिए।' उन्होंने आलोचना करने वाले लोगों को कहा 'खेलों को धर्म से ऊपर उठकर देखना चाहिए। ये देश की बात है और यहां हम अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाते हैं।' 

Leave a comment