Search KhabarFast

Press ESC to close

'आसमान में Love You Papa', नए साल पर ईशा देओल हुई इमोशनल; पिता धर्मेंद्र को याद कर झलका प्यार

'आसमान में  Love You Papa', नए साल पर ईशा देओल हुई इमोशनल; पिता धर्मेंद्र को याद कर झलका प्यार

Esha Deol New Year 2026:बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ईशा देओल ने नए साल 2026 की शुरुआत अपने दिवंगत पिता और लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए की है। दुबई में नए साल का जश्न मनाते हुए ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए 'लव यू पापा' लिखा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुबई से ईशा देओल का भावुक पोस्ट

दरअसल, ईशा देओल इन दिनों दुबई में हैं, जहां उन्होंने नया साल सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए - पहली में वे बुर्ज खलीफा के सामने पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में वे रात के समय आसमान की ओर इशारा कर रही हैं। उस फोटो में एडिट करते हुए उन्होंने 'लव यू पापा' लिखा। तो वहीं, कैप्शन में ईशा ने लिखा, 'स्टे ब्लेस्ड, हैप्पी, हेल्दी एंड स्ट्रॉंग।' इस साधारण लेकिन गहरे संदेश के साथ उन्होंने फैंस को भी नए साल की शुभकामनाएं दीं।

बता दें, धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा का यह पहला नया साल का पोस्ट है। 89 वर्षीय धर्मेंद्र का निधन मुंबई में हुआ था। उनका जन्मदिन दिसंबर में था, लेकिन वे अपने 90वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले ही दुनिया छोड़ गए। ईशा ने पहले भी उनके जन्मदिन पर एक लंबा भावुक संदेश शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिता का प्यार जन्मों, दुनिया, स्वर्ग या पृथ्वी से परे है। उन्होंने कहा था 'हम हमेशा साथ हैं, पापा। चाहे स्वर्ग हो या घरती। हम एक हैं। फिलहाल मैंने आपको बहुत नरमी से, सावधानी से और कीमती तरीके से अपने दिल में संजो लिया है।'  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

सरकारी आदेशों के बाद फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिए जाने के बाद, शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में फिल्म की एक विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast