'पुष्पा 2' के आगे सब फेल! अल्लू अर्जुन की फिल्म तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, तेलुगु छोड़ हिंदी में चला सिक्का

'पुष्पा 2' के आगे सब फेल! अल्लू अर्जुन की फिल्म तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, तेलुगु छोड़ हिंदी में चला सिक्का

Pushpa 2Collection: साउथ सिनेमा के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 5 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के महीने बाद भी कलेक्शन के मामले में अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द रूल ने अपने घुटने टेकने का नाम नहीं ले रही है। 

तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में जहां फिल्म का दम निकल चुका है, तो वहीं हिंदी भाषा में ये फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। मूल रूप से तेलुगु फिल्म के होने बावजूद पुष्पा 2 ने अन्य कई भाषाओं में धमाकेदार कमाई करके दिखाई है। जिसकी वजह से मूवी के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। 

'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं

स्त्री 2 से लेकर जवान और एनिमल सहित सभी हिंदी फिल्मों को कुचलकर भी पुष्पा 2 का कहर नहीं रुक रहा है। पुष्पा 2 जिस तरह से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। उससे ये साफ हो रहा है कि फिलहाल इसे रोक पाना मुश्किल है। बॉक्स ऑफिस पर अब 1200 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी इस मूवी ने अलग-अलग भाषाओ में हैरान करने वाला कारोबार करके दिखाया है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी बॉक्स ऑफिस के पन्नों पर ऐसी कहानी लिख रही है, जिसे न सिर्फ लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बल्कि अल्लू अर्जुन की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ना भी आसान नहीं होगा। 32 दिनों तक हिंदी बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर जमकर बैठने के बाद अब 33वें ये फिल्म एक और नया रिकॉर्ड बनाने के बेहद नजदीक पहुंच गई है।

'पुष्पा 2' का चल रहा सिक्का

तेलुगु फिल्म होने के बावजूद इस मूवी की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में रही है। यही कारण है जो पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं हिंदी वर्जन में 800 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने के मामले में पुष्पा- द रूल पहली फिल्म भी बन चुकी है।

किस भाषा में कितना कलेक्शन?

अब अगर 'पुष्पा 2' के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म मूल रूप से तेलुगु फिल्म है। जिसका कलेक्शन 335. 41 करोड़ का बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म ने हिंदी वर्जन में 813 करोड़ की कमाई की है। तमिल में 58.21 करोड़,  कन्नड़ में  7.33 करोड़ और मलयालम में 14.15 करोड़ की कमाई की है। यानी फिल्म कुल 1228.1 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

Leave a comment