Arjun Rampal Injured: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन रामपाल एक इवेंट के दौरान घायल हो गए हैं। जिस वजह से उनके हाथ में चोट लग गई है। इसके अलावा उनके सिर में भी चोट लगी है। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
इवेंट में अर्जुन रामपाल हुए घायल
दरअसल, अर्जुन रामपाल अपने अपकमिंग सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में कांच को तोड़कर एंट्री की। बता दें, इवेंट में एंट्री के समय वो एक कांच की पतली सी दीवार के पीछे खड़े थे। उन्हें कांच की उस दीवार को अपने किक और पंच से गिरानी थी। जो कि उन्होंने बखूबी किया। लेकिन इसी बीच अर्जुन रामपाल के घायल भी हो गए।
इस इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने इवेंट में कांच को तोड़कर एंट्री की। लेकिन इसी दौरान एक्टर हादसे का शिकार हो गए। कांच तोड़ने की वजह से उनके हाथ और सिर में चोट लग गई।
अर्जुन रामपाल के फैंस हुए परेशान
इवेंट के दौरान जब अर्जुन रामपाल के साथ ये हादसा हुआ, तब वो इसे लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए। लेकिन इस हादसे ने उनके फैंस को जरूर परेशान कर दिया। उनके फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाए। उन्हें ज्यादा चोट न लगी हो।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
अर्जुन रामपाल के साथ हुए हादसे से जहां उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे में लोग है जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा 'रा.वन मोड एक्टिवेटेड', एक यूजर ने लिखा 'शुगर क्यूब्स से ज्यादा चोट नहीं लगती है।'
Leave a comment