SUNIEL SHETTY: ‘मैं सिर्फ उसी के लिए जीता हूं...’शो के बीच इस शख्स को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी!

SUNIEL SHETTY: ‘मैं सिर्फ उसी के लिए जीता हूं...’शो के बीच इस शख्स को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी!

SUNIEL SHETTY:बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी नई वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर ने अपने पिता और बेटी को लेकर कुछ बातें साझा की है।  

बेटी को लेकर एक्टर ने कही ये बातें

दरअसल हाल ही में एक्टर को टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर देखा गया। शो में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी कई कहानियां सुनाईं। साथ ही बेटी अथिया शेट्टी और अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया। दरअसल शो की प्रतियोगी देबोस्मिता की गायकी पर सुनील फिदा हो गए और उनकी तारीफ की।

शो में पिता को किया याद

सुनील ने कहा मुझे वास्तव में आपके पिता के साथ आपका बंधन और यह संबंध देखना बहुत पसंद है, क्योंकि मैं और अथिया भी इसी तरह के रिश्ते को साझा करते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही इसके साथ ही सुनील ने अपने पिता को भी याद किया। अभिनेता ने कहा मेरे पापा के साथ मेरा रिश्ता भी ऐसा ही था। मुझे मेरे पिता पर गर्व है, क्योंकि नौ साल की उम्र में वह क्लीनर बॉय थे।

उन्होंने आगे कहा कि इतनी छोटी उम्र में टेबल के चारों तरफ घूम कर सफाई करते थे, क्योंकि उनका हाथ वहां तक पहुंचता नहीं था। मुझे हर चीज में यही बात याद रहती है। आप जो भी हो, मां बाप के बदौलत ही हो। मैं सिर्फ उसी के लिए जीता हूं।

बता दें कि एक्टर की नई वेब सीरीज 'हंटर'रिलीज हुई है। इसमें वह पुलिस के किरदार में नजर आए हैं। यह एक्शन पैक्ड थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें सुनील के अलावा ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट और करणवीर शर्मा भी अहम भूमिका में हैं।

Leave a comment