Film Kanguva Enters Oscars 2025: तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल फिल्म 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली। इस फिल्म में बॉबी देओल खूंखार विलेन बने थे। साल 2024 में बिग बजट की इस फिल्म 'कंगुवा' अपनी लागत निकालने में भी नाकामयाब रही। लेकिन अब 'कंगुवा' को लेकर एक शॉकिंग खबर आ रही है। फिल्म ’कंगूवा’ ने ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में जगह बनाई है।
ऑस्कर 2025 कील लिस्ट में 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर दे 'कंगुवा' ने ऑस्कर के दावेदारों की लिस्ट में जगह बना ली है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बता दें, फिल्म रिलीज होते ही मेकर्स को खूब ट्रोल किया गया। क्योंकि फिल्म में लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक और हिंदी डबिंग लोगों को पसंद नहीं आई। इसलिए कंगुवा साल 2024 में बिग बजट की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है।
ऑस्कर 2025 में पहुंची फिल्म 'कंगुवा'
बता दें, सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंगुवा' 14 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। तकरीबन 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म में कई बड़े-बड़े एक्शन सीन दिखाए थे। तमिल सुपरस्टार सूर्या ने 2 साल के ब्रेक के बाद इस फिल्म से वापसी की थी। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में थे। जो सेकंड हाफ में एंट्री लेते हैं। लेकिन दर्शकों को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई।
वहीं, फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स हैंडल पर कंगुवा के ऑस्कर 2025 में जाने की जानकारी दी है। उनके अनुसार, फिल्म कंगुवा ने ऑस्कर 2025 में जगह बना ली है। कई यूजर्स ने विजयबालन के एक्स हैंडल पर कंगुवा के मेकर्स, डायरेक्टर और इसकी स्टारकास्ट को बधाई दी है। तो कई यूजर्स ने उनके इस पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट किए हैं।
OTT पर देखें फिल्म 'कंगुवा'
बेस्ट पिक्चर रिमाइंडर लिस्ट में फिल्म ‘कंगूवा’ का नाम शामिल हो गया है। यह अपने आप में ही बहुत बड़ा अचीवमेंट है। वहीं, ये फिल्म ओटीटी पर 8 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई है। फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बता दें, ऑस्कर की ऑफिशियल साइट में एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में फिल्म 'कंगुवा' ते अलावा और भी कई भारतीय फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘गोट लाइफ’ के साथ Monkey Man और संतोष भी शामिल है।
Leave a comment