सिकंदर से लेकर वॉर 2 तक, 2025 में इन फिल्मों के रिलीज से टूटेंगे कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

सिकंदर से लेकर वॉर 2 तक, 2025 में इन फिल्मों के रिलीज से टूटेंगे कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Upcoming Movies 2025: साल 2025 इंडियन सिनेमा के लिए खास रहने वाला है। साल 2025 में ऐसी कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों में से कुछ सीक्वल्स हैं, तो कुछ नई और अनोखी कहानियां हैं।

इसमें सबसे पहले तो ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की सिकंदर है। इसके अलावा ऋतिक रोशन की वॉर 2 भी उतनी ही रोमांचक है। क्योंकि साल 2019 में ऋतिक रोशन की वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। तो आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-सी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

इमरजेंसी

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजनीतिक ड्रामा में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। बता दें, इमरजेंसी का लेखन, निर्देशन और सह-निर्माता भी कंगना ने ही किया है। इस फिल्म में भारत की पूर्वप्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की ओर से 1975 से 1977 तक 21 महीनों के लिए लगाए गए आपातकाल को दिखाया गया है।

कांतारा: चैप्टर 1

साल 2022 में एक्टर ऋषभ शेट्टी की सबसे बड़ी फिल्म 'कांतारा' रिलीज हुई थी। जिसकी सफलता के बाद, अब इसका सीक्वल्स 'कांतारा: चैप्टर 1' दर्शकों के लिए और भी रोमांचक होने वाला है। जिसमें फैंटेसी और लोककथाओं का मिश्रण होगा। एक्टर ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म एक शानदार विजुअल और इमोशनल एक्सपीरियंस देने वाली होगी। बता दें, यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

देवा

साउथ डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज बहुत जल्द लेकर आ रहे हैं एक शानदार थ्रिलर 'देवा'। जिसमें एक्टर शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में बोल्ड और रिबेलियस अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। यह फिल्म ऑडियंस को एक इंटेंस सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। मिली जानकारी के अनुसार, ये फिल्म फरवरी 2025 में रिलीज होगी। इसके लिए फिल्म के मेकर्स बहुत जल्द फिल्म का टीजर भी जारी करेंगे। 

सिकंदर

सलमान खान एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित और एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित यह फिल्म ईद 2025 में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

वॉर 2

ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसमें ऋतिक कबीर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। उनके साथ इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे।

छावा

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छावा मराठा सम्राट और शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी पर एक जीवनी नाटक है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं। तो वहीं, उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

हाउसफुल 5

हाउसफुल फ्रैंचाइज एक बार फिर अपनी अगली फिल्म 'हाउसफुल 5' ऑडियंस को हंसाने लिए तैयार है। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन तारुण मंसुखानी और प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है। ये फिल्म जून 2025 में रिलीज होगी।

लाहौर 1947

फिल्म 'गदर 2' की शानदार सक्सेस के बाद, सनी देओल अपनी अगली बड़ी फिल्म 'लाहौर 1947' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने और प्रोडक्शन आमिर खान की कंपनी 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के तहत की गई है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीती जिंटा भी नजर आएंगी। बता दें, प्रीती जिंटा लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म साल 2025 में ही रिलीज की जाएगी।  

Leave a comment