शाहिद कपूर ने साझा किया अपने संघर्ष का दर्द, बोले- कुछ लोग BMW में स्ट्रगल करते हैं लेकिन मेरे पास...

शाहिद कपूर ने साझा किया अपने संघर्ष का दर्द, बोले- कुछ लोग BMW में स्ट्रगल करते हैं  लेकिन मेरे पास...

BOLLYWOOD  NEWS:  बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज एक जानी-मानी हस्ती हैं। जिनके पिता पंकज कपूर भी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उसके बाद भी शाहिद कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कई ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें फेम, नेम आसानी से नहीं मिला।

बता दें,शाहिद कपूर जब 3 साल के थे। तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। शाहिद को उनकी मां नीलिमा अजीम ने पाला है। बचपन में उन्होंने काफी तंगी का सामना करा था। एक समय था जब उन्हें किराए के घर में गुजारा करना पड़ा था। अब कई सालों के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से साझा किए हैं।

मै किराए के घर में रह चुका हूं- शाहिद

राज शमानी के पॉडकास्ट में शाहिद ने अपने संघर्षों पर बात करते हुए कहा कि मेरे पिता एक कैरेक्टर एक्टर हैं और मेरी मां 15 साल की उम्र से एक कथक डांसर हैं। मैकिराए के घर में रह चुका हूं। मैं कई ऑडिशन दे चुका हूं। मुझे कोई प्रिवलेज नहीं मिला।

शाहिद ने की कड़ी मेहनत

उन्होंने आगे कहा- अपनी पूरी जिंदगी की परिस्थितियों के कारण विक्टिम जैसा फील हुआ है। कुछ लोग BMW में स्ट्रगल करते हैं। वह देश के टॉप 2-3 डायरेक्टर्स के साथ अपनी जर्नी शुरू करते हैं। लेकिन मैं 250 ऑडिशन देकर आया हूं। मेरी परिस्थियों ने मुझे मुझे सपोर्ट नहीं किया।

शाहिद ने फैशन सेंस का ज़िक्र करते हुए कहा- लोग आज कहते हैं कि शाहिद का फैशन सेंस बहुत अच्छा है। मगर मैं इस प्रकार की चीजों पर हंसता हूं। क्योंकि मुझे अपना वह समय याद है जब मेरे पास लोखंडवाला से कपड़े खरीदने के भी पैसे नहीं थे।  

जल्द रिलीज होगी शाहिद की फिल्म 'देवा'

हांलाकि, शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'देवा' में दिखेंगे। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर का रोल करते नजर आने वाले।  'देवा'  के ट्रेलर के बाद लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। बता दें, 'देवा'  31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

Leave a comment