Mahakumbh 2025: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी। 24जनवरी की शाम संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी भी शामिल होंगे। हाल ही में ममता ने इन संतों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
24साल बाद ममता की भारत वापसी
ममता कुलकर्णी ने 24साल बाद भारत की धरती पर कदम रखा है। दिसंबर 2024में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उनकी वापसी ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। कुछ लोग उनकी बॉलीवुड में दोबारा एंट्री या बिग बॉस 18में शामिल होने की अटकलें लगाने लगे। लेकिन ममता ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह केवल महाकुंभ 2025का हिस्सा बनने भारत आई हैं।
वतन लौटने पर छलके ममता के आंसू
ममता ने 2000में भारत छोड़ दिया था। उन्होंने वापसी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "25साल बाद अपने देश लौटकर मैं बेहद भावुक हूं। फ्लाइट लैंड करने से पहले ही मैंने खिड़की से बाहर देखना शुरू कर दिया था। 24साल बाद अपने देश को देखना मेरे लिए खास अनुभव था। मेरी आंखों में आंसू थे। मुंबई एयरपोर्ट पर कदम रखते ही मैं फिर से भावुक हो गई।"
ममता कुलकर्णी को 'करण अर्जुन', 'छुपा रुस्तम' और 'बाजी' जैसी हिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है। 2016में उनका नाम एक बड़े ड्रग्स केस में जुड़ा था। दुबई की जेल में सजा काट रहे विक्की गोस्वामी के साथ उनके रिश्तों की भी चर्चा हुई थी। लेकिन अब ममता ने इन सब बातों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब वह आध्यात्मिकता की राह पर हैं।
Leave a comment