Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड का हर रिकॉर्ड तोड़ेगी ऑपरेशन सिंदूर !टाइटल रजिस्टर कराने की फिल्ममेकर्स के बीच लगी होड़

बॉलीवुड का हर रिकॉर्ड तोड़ेगी ऑपरेशन सिंदूर !टाइटल रजिस्टर कराने की फिल्ममेकर्स के बीच लगी होड़

Operation Sindoor as Film: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानो को नष्ट कर दिखाया था । जिसके बाद से ही बॉलीवुड में हलचल सी मच गई हैं । दरअसल, हिंदी सिनेमा में 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल रजिस्टर करवाने की होड़ मची है । भले ही बॉलीवुड के द्वारा इस फिल्म को र्सिफ एक चर्चित टॉपिक को हवा देने की कोशिश लग रही हैं।  लेकिन असल में 'ऑपरेशन सिंदूर' की कहानी में वो सब कुछ है जो एक दर्शक को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर सकती हैं । 
 
 
ऑपरेशन सिंदूर ये किसी फिल्म का नाम नहीं बल्कि भारतीय सेना के साहस का प्रतीक हैं । भारतीय नारी के आंसुओं का प्रतिशोध हैं और पूरे भारत के सिने में जल रही बदले की आग हैं । बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जहां आतंकियों ने धर्म पुछकर कई महिलाओं के माथे का सिंदूर उजाड़ दिया था ऑपरेशन सिंदूर उसी हमले को लेकर भारतीय सेना का आतंकवादियों को कराराजवाब है कि भारत किसी भी मामले में किसी से कम नहीं। भारत भले ही एक शांतिप्रिय देश हैं पर अगर कोई हमारी ओर आंख उठा कर भी देखे तो हम जवाब देना भी जानते हैं । बता दें कि 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की कहानी हैं जिसको पर्दे पर उतारने के लिए 15 बॉलीवुड स्टूडियो और फिल्ममेकर ऑपरेशन सिंदूर टाइटल रजिस्टर करने की रेस में जुट गए हैं।
 
कौन-कौन हैं इस रेस का हिस्सा ?
स्थानीय मीडिया की  रिपोर्ट के अनुसार, महावीर जैन की कंपनी ने सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर टाइटल रजिस्टर करवाया था। इसके बाद टी-सीरीज, जी स्टूडियो, और निर्देशक मधुर भंडारकर व अशोक पंडित जैसे फिल्ममेकर्स ने भी इस फिल्म का टाइटल रजिस्टर कराने की रेस में शामिल हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने बताया कि 15 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं, और जल्द ही टाइटल का फैसला होगा। 
 
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बॉलीवुड का जोश
बॉलीवड में फिल्ममेकर्स के बीच ऑपरेशन सिंदूर की कहनी को पर्दे पर उतारने रा जोश अपने चरम पर हैं। मधुर भंडारकर जैसे निर्देशक इसे देशभक्ति और मानवीय कहानी का मिश्रण बनाना चाहते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और राजी जैसी फिल्मों की सफलता को देखते हुए, फिल्ममेकर्स मानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। खासकर जब कोई एक्टर एक ही फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast