मां बनने वाली खबरों के बीच बिपाशा ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, कही ये बड़ी बात

मां बनने वाली खबरों के बीच बिपाशा ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड बिपाशा बसु अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि शादी के 6 साल बाद बिपाशा मां बनने जा रही हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि,अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो खुूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि, बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद के बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है,जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इन तस्वीरों में बिपाशा करण के साथ रोमांटिक पोज मे नजर आ रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है कि एक नया टाइम, नया फेज... एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है।यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।

इसके अलावा बिपाशा ने अपने फैंस को भी शक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा कि आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद अदाकारा लिखती है कि आपकी दुआएं और गुड विशएज हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।वही बिपाशा के इस पोस्ट पर उनके फैंस के अलावा मनोरंजन जगत के भी सितारे उन्हें बधाई दे रहे है।

Leave a comment