Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं क्षमा प्रार्थी हूं...पवन सिंह ने अपनी हरकत पर मांगी मांफी, अब एक्ट्रेस अंजलि राघव ने दिया करारा जवाब

'मैं क्षमा प्रार्थी हूं...पवन सिंह ने अपनी हरकत पर मांगी मांफी, अब एक्ट्रेस अंजलि राघव ने दिया करारा जवाब

Pawan Singh Apologizes: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों से घिर चुके हैं। लेकिन इस बार उनके गानों या फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि एक विवादास्पद घटना के कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह अपनी को-स्टार और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छूते नजर आए। इस घटना ने न केवल सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया, बल्कि अंजलि राघव को भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान करने के लिए भी मजबूर किया। वहीं, अब इस मामले में पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, जिसके बाद अंजलि ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

दरअसल, पवन सिंह और अंजलि राघव का भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'सईयां सेवा करे' हाल ही में रिलीज हुआ। जिसे प्रमोट करने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इवेंट का आयोजन किया गया, जहां दोनों कलाकार पहुंचे। लेकिन इस इवेंट का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अंजलि ऑडियंस से बात कर रही हैं, तभी पवन सिंह उनकी कमर को गलत तरीके से छूते हैं और कहते हैं 'यहां कुछ लगा हुआ है।' इस दौरान अंजलि असहज नजर आती हैं, लेकिन वह हंसकर बात को टालने की कोशिश करती हैं। पवन सिंह फिर से उनकी कमर को छूते हैं, जिससे अंजलि की असहजता और साफ दिखाई देती है।

पवन सिंह की माफी

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर मिली तीखी आलोचना के बाद पवन सिंह ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने 31 अगस्त को अंजलि राघव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा 'मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मेरी मंशा गलत नहीं थी, लेकिन अगर मेरे व्यवहार से अंजलि को ठेस पहुंची, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।' पवन ने यह भी जोड़ा कि वे भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे।

अंजलि राघव का रिएक्शन

पवन सिंह की माफी के बाद अंजलि राघव का भी एक पोस्ट सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा 'मैं पवन सिंह की माफी की सराहना करती हूं। यह एक अप्रिय घटना थी और मैं अब इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं। मैं अपने करियर को हरियाणवी इंडस्ट्री में आगे बढ़ाना चाहती हूं और अपने परिवार के साथ खुश हूं।' अंजलि ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस विवाद को और बढ़ाना नहीं चाहतीं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast