Search KhabarFast

Press ESC to close

Allu Arjun Arrest: हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

Allu Arjun Arrest: हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

Allu Arjun Arrest: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4दिसंबर को हुई एक दुखद घटना ने फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया। 'पुष्पा 2' के अभिनेता अल्लू अर्जुन पर हुई बड़ी कार्रवाई में अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ, जब भारी भीड़ के कारण थिएटर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक 35वर्षीय महिला की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की है।

अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी के चलते मची भगदड़

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' और उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, अभिनेता कई जगहों पर गए थे, और इसी कड़ी में वे हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें शायद यह अंदाजा नहीं था कि उनके आने से इतनी भारी भीड़ जमा हो जाएगी। जैसे ही वह थिएटर पहुंचे, वहां उपस्थित प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई, जिससे यह दुखद घटना घटी।

अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को किया था मदद का वादा

हादसे के बाद अल्लू अर्जुन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार की सहायता करने का वादा किया और इलाज के साथ-साथ 25लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। अल्लू अर्जुन का यह कदम इस घटना के बाद उनके समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है।

घटना में महिला की मौत, बेटा घायल

संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान 35वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महिला का बेटा भी घायल हो गया और दोनों को तुरंत विद्या नगर स्थित दुर्गा भाई देशमुख अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast