Search KhabarFast

Press ESC to close

क्यों हटाया गया यूट्यूब से ‘हाउसफुल 5’ का टीजर ? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

क्यों हटाया गया  यूट्यूब से ‘हाउसफुल 5’ का टीजर ?  वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Housefull 5 Teaser: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को एक दमदार झटका लग चुका हैं । बता दें कि हाल ही ‘हाउसफुल 5’ का टीजर लॉच हुआ है, जिसे  यूट्यूब से अब हटा दिया गया है। अब फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर  दुविधा में हैं। 
 
हाउसफुल हमेशा से दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म रही है। इस फिल्म के लगभग सभी भाग हिट रहते है और फिल्म के नाम की ही तरह थियेटर भी हाउसफुल रहते हैं  । बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। लेकीन अब इस फिल्म से जुड़ी एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। 6 जून को रिलीज होने वाली फिल्म हाउसफुल को अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इस बीच हाल ही में इस फिल्म का टीजर यूट्यूब से हटा दिया गया है। जिसको लेकर फैंस हैरान हैं।
 
'हाउसफुल 5' के टीजर पर लगा कॉपीराइट का धब्बा 
तब फिल्म 'हाउसफुल 5' के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है, जब फिल्म का टीजर यूट्यूब से हटा लिया गया । यह टीजर 30 अप्रैल को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और इसे लाखों बार देखा जा चुका था। टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट को दिखाया गया था और इसे फैंस द्वारा पसंद भी किया जा रहा था।
अब यह टीजर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नहीं है। जब आप पेज पर जाते हैं, तो यह दिखाया जाता है कि वीडियो को मोफ्यूजन स्टूडियो द्वारा कॉपीराइट दावे के कारण हटा लिया गया है। यह दावा संभवतः टीजर में उपयोग किए गए कुछ सामग्री के अधिकारों से संबंधित हो सकता है।
 
फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म 'हाउसफुल 5' एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब यह देखना होगा कि फिल्म के निर्माता इस मुद्दे को कैसे हल करते हैं। क्या टीजर को फिर से रिलीज किया जाएगा या नहीं? फैंस को फिल्म के बारे में अधिक जानकारी के लिए इंतजार करना होगा और देखना होगा कि फिल्म की रिलीज तिथि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
 
कैसे कॉपीराइट के  बाद भी देखा जा सकता है 'हाउसफुल 5' का टीजर 
फिल्म के टीजर को अब  यूट्यूब से हटा  दिया गया है । हालांकि स्टार्स के इंस्टाग्राम पर अभी भी हाउसफुल 5 का टीजर  मौजूद है।  बता दें, फिल्म की स्टारकास्ट जैसे अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडीस समेत फिल्म  से जुड़े अन्य सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को तलब किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast