Search KhabarFast

Press ESC to close

बिपाशा के बाद अब अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी कर फंसी मृणाल ठाकुर, युजर्स बोले- क्या प्रॉब्लम है...?

बिपाशा के बाद अब अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी कर फंसी मृणाल ठाकुर, युजर्स बोले- क्या प्रॉब्लम है...?

Mrunal thakur Got Trolled: बॉलीवुड की क्वीन मृणाल ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार इंटरनेट पर हंगामा मचा है। स्थानीय मीडिया को दिए पुराने इंटरव्यू का एक क्लिप रेडिट पर वायरल हो गया, जिसमें मृणाल ने बताया कि उन्होंने एक सुपरहिट फिल्म ठुकरा दी थी, जिसने दूसरी एक्ट्रेस को स्टार बनाया। मृणाल ने कहा, “मैंने कई फिल्में रिजेक्ट कीं, क्योंकि मैं तैयार नहीं थी। वो मूवी हिट हुई, उसकी हीरोइन को सक्सेस मिला, लेकिन मैंने वो की होती तो खुद को खो देती।” ट्विस्ट ये है कि उन्होंने कहा, “वो एक्ट्रेस अब काम नहीं कर रही, लेकिन मैं कर रही हूं, और ये मेरी जीत है।” यूजर्स को लगता है कि ये तंज अनुष्का शर्मा पर था, और फिल्म थी सुल्तान। कमेंट सेक्शन में मृणाल को “मीन गर्ल” का टैग मिल रहा है।

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

रेडिट पर यूजर्स ने मृणाल को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, “दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बड़ा बताना शर्मनाक है।” अगर ये अनुष्का की बात है, तो मृणाल को बेवकूफी का तमगा मिला। फैंस का कहना है कि अनुष्का ने विराट कोहली से शादी और बच्चों के बाद जानबूझकर ब्रेक लिया है, न कि वो “काम नहीं कर रही”। कईयों को लगता है कि मृणाल को ग्राउंडेड रहना चाहिए, नहीं तो उनका ये सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स उन्हें ले डूबेगा। कुछ यूजर्स ने तो सीधे कहा, “अनुष्का प्रोड्यूसर बनकर गेम खेल रही हैं, मृणाल को क्या प्रॉब्लम है?”

सुल्तान की कहानी फिर चर्चा में

ये सारा ड्रामा सुल्तान से जुड़ा है, जहां मृणाल पहली पसंद थीं। सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया था कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने पहले मृणाल को चुना, लेकिन वो पहलवान जैसी नहीं लगीं, इसलिए अनुष्का को लिया गया। सलमान ने अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा था कि उनका करियर शानदार होगा। अब मृणाल का ये कमेंट, जिसमें उन्होंने “हिट फिल्म” और “अब काम न करने वाली एक्ट्रेस” का जिक्र किया, सीधे अनुष्का से जोड़ा जा रहा है। कुछ फैंस मृणाल की चॉइस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को लगता है कि ये तंज बेवजह था।

मृणाल का विवादों से पुराना नाता

ये पहली बार नहीं है जब मृणाल ट्रोलिंग की शिकार हुईं। कुछ हफ्ते पहले उनका पुराना बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु को “मैनली” कहा था। भारी बैकलैश के बाद मृणाल को माफी मांगनी पड़ी थी, कहते हुए कि वो तब 19 साल की थीं। अब अनुष्का वाला ये ड्रामा उनके लिए नई मुसीबत बन गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल को हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 में देखा गया, और धनुष संग उनकी कथित केमिस्ट्री भी चर्चा में है। क्या मृणाल फिर माफी मांगेंगी या इस बार चुप रहेंगी?

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast