Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणवी सिंगर फजिलपुरिया को मारने आए 5 शूटरों का एंकाउंटर, जांच में सामने आया विदेशी कनेक्शन

हरियाणवी सिंगर फजिलपुरिया को मारने आए 5 शूटरों का एंकाउंटर, जांच में सामने आया विदेशी कनेक्शन

Shooters Encounter in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने बॉलीवुड सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया को निशाना बनाने आए पांच शार्प शूटरों को धर दबोचा। मंगलवार देर रात वजीरपुर इलाके में STF और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम ने शानदार ऑपरेशन चलाया। इस मुठभेड़ में 18 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें चार शूटरों के पैरों में गोली लगी, और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांचवें शूटर को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। शुरुआती जांच में पता चला कि ये शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के इशारे पर काम कर रहे थे।

पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला

फाजिलपुरिया पर इससे पहले 14जुलाई 2025को गुरुग्राम के सेक्टर-71में हमला हुआ था। उस वक्त उनकी महिंद्रा थार पर टाटा पंच कार सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी, लेकिन गोली डिवाइडर के पोल से टकराई, और उनकी कार का शीशा टूट गया। फाजिलपुरिया ने तेजी से गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई थी। हमले की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े सुनील सरधानिया ने सोशल मीडिया पर ली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 109(1), 121(1) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी।

पांचों शूटर हरियाणा के, पुलिस की सख्ती

पकड़े गए शूटरों की पहचान विनोद पहलवान (झज्जर), पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी, और आशीष उर्फ आशु (सोनीपत) के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले ही इस मामले में दो संदिग्धों विशाल (16जुलाई) और रामनदीप उर्फ पेट्रोल (8अगस्त) को गिरफ्तार किया था। विशाल पर रेकी करने और रामनदीप पर हमले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने टाटा पंच कार, मोबाइल, और CCTV फुटेज जैसे सबूत भी बरामद किए हैं। गुरुग्राम पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast