Search KhabarFast

Press ESC to close

Prime Focus मचा रहा शेयर बाजार में धमाल, रणबीर कपूर की झोली में भी करोड़ों का मुनाफा!

Prime Focus मचा रहा शेयर बाजार में धमाल, रणबीर कपूर की झोली में भी करोड़ों का मुनाफा!

Prime Focus Share Upper Circuit: सोमवार को शेयर बाजार ने रॉकेट की स्पीड पकड़ी, सेंसेक्स-निफ्टी हवा से बातें कर रहे हैं। इस बीच, प्राइम फोकस का स्टॉक तो गदर मचा रहा है, लगातार दो दिन से 10%का अपर सर्किट लग रहा है, और शेयर 158.37 से उछलकर 174.20 रुपये पर पहुंच गया। 1997 में नमित मल्होत्रा ने इस VFX कंपनी को मुंबई में शुरू किया था, जो अब मल्टीबैगर बन चुकी है। बीते 5 साल में इसने निवेशकों को 348%का तगड़ा रिटर्न दिया, यानी पैसा 4गुना से ज्यादा बढ़ गया। 6 महीने में ही 74%का रिटर्न, और मार्केट कैप 5400करोड़ तक पहुंच गया। इसका 52हफ्ते का हाई 181रुपये है। ये तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।

रणबीर कपूर का मास्टरस्ट्रोक, 15करोड़ से 21.75करोड़

बॉलीवुड के RK यानी रणबीर कपूर ने प्राइम फोकस में ऐसा दांव लगाया कि गेम ही बदल गया। जुलाई में उन्होंने 15करोड़ रुपये लगाकर 120रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 12.5लाख शेयर खरीदे। अब मौजूदा तेजी के साथ इन शेयरों की वैल्यू 21.75करोड़ रुपये हो गई। यानी, सीधे 6.75करोड़ का प्रॉफिट, रणबीर का ये इनवेस्टमेंट तो सॉलिड मूव साबित हुआ। और हां, ये कंपनी उनकी अपकमिंग मूवी 'रामायण' के VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन से भी जुड़ी है। एक्टर, प्रोड्यूसर, और अब स्मार्ट इनवेस्टर – RK तो फुल ऑन फायर पर है।

क्या है प्राइम फोकस का जादू?

प्राइम फोकस का स्टॉक क्यों उड़ रहा है? इसका जवाब है VFX सेक्टर में दबदबा, हॉलीवुड-बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, और टेक्नोलॉजी का कमाल इसे सुपरहिट बना रहा है। बीते दो दिन में 20% की तेजी, और 5 साल में 348% का रिटर्न – ये स्टॉक निवेशकों के लिए सोने की खान है। रणबीर जैसे स्मार्ट प्लेयर्स इसे भुनाने में लगे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today: 06 अगस्त को सोने-चांदी के कीमतें स्थिर या उतार-चढ़ाव जारी? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता में क्या हैं नए रेट

06 August Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 06 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत भी चढ़कर 2,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। तो चलिए आज के भाव के बारे में जानत है।

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Gold ₹1.54 लाख तो चांदी भी चमकी

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लगातार चौथे दिन सोने के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी और 99.9% शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव 165 रुपये बढ़कर 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,401.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी के दाम भी बढ़े हैं। MCX पर चांदी 338 रुपये की तेजी के साथ 2,31,804 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,34,800 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण इन दोनों दिनों के लिए यही भाव मान्य होंगे।

दिल्ली में EV पॉलिसी 2.0 का असर! जुलाई में रिकॉर्ड 11,365 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन

दिल्ली सरकार की नई EV Policy 2.0 लागू होने के बाद राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई 2026 में दिल्ली में कुल 11,365 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो इस साल का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast