Search KhabarFast

Press ESC to close

Tendulkar-Anderson Trophy 2025: मोर्ने मोर्कल के बयान ने बढ़ाई चिंता, कहा-लाल गेंद से अभ्यास का कम मौका मिला

Tendulkar-Anderson Trophy 2025: मोर्ने मोर्कल के बयान ने बढ़ाई चिंता, कहा-लाल गेंद से अभ्यास का कम मौका मिला

नई दिल्ली: 20 जून से टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच मैचौं की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी खेली जानी है। टीम इंडिया इस बार अपने नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए अपने सफर का आगाज करने जा रही है। सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के बयान ने चिंता पैदा कर दी है। 

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी से पहले चिंता जताई है, क्योंकि टीम को लाल गेंद से अभ्यास का कम मौका मिला। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में निरंतरता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। भारत ने आखिरी बार जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में लाल गेंद से खेला था। मोर्कल ने स्वीकार किया कि यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों का इंग्लैंड में पहला टेस्ट अनुभव तनाव बढ़ा रहा है। हालांकि, उन्होंने पिछले तीन दिनों के अभ्यास से संतुष्टि जताई और टीम की ऊर्जा व आत्मविश्वास की सराहना की। मोर्कल ने यह भी कहा कि परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं, जो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

कुल मिलाकर मैं अभी तक की तैयारी से बहुत खुश हूं- मोर्केल

मोर्कल ने कहा, ‘कुल मिलाकर मैं अभी तक की तैयारी से बहुत खुश हूं। हमने हाल में लाल गेंद से कम क्रिकेट खेला है जिससे मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों ने जिस तरह से अभ्यास किया उसे देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एक शानदार टीम है। यह बेहद ऊर्जावान है और आपको इसी की जरूरत है। आपको टेस्ट सीरीज में आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा और टीम भावना रखनी होगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BAN vs AUS: बांग्लादेशी गेंदबाज की हरकत पर भड़के जोश इंग्लिस, मैदान पर जमकर हुई बहस, वायरल हुआ वीडियो

BAN vs AUS : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 9 जून (मंगलवार) को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया। मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Josh Inglis को आउट कर दिया। जिसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया और दोनों खिलाडियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, यशस्वी को हुआ भारी नुकसान

ICC Test Ranking:अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है। टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। वहीं, यशस्वी जायसवाल को भारी नुकसान हुआ है।

ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

ODI World Cup 2027:  वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में इसकी अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast