2 साल की मेहनत...कीमत लाखों में...इस देश में उगाया जाता हैं दुनिया का सबसे महंगा अनानास

2 साल की मेहनत...कीमत लाखों में...इस देश में उगाया जाता हैं दुनिया का सबसे महंगा अनानास

नई दिल्ली: अनानास देखने में जितना सुंदर दिखता हैं उतना ही खाने में स्वादष्टि होता हैं। वहीं बाजार में अनानास को खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ती हैं, लेकिन एक अनानास ऐसा भी हैं जिसकी खेती करना लाखों रूपये में पड़ती हैं और करीबन 2साल में ये अनानास खाने के लिए तैयार होता हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये अनानास कैसे है जिसकी खेती में लाखों रूपये की लागत आती हैं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

दरअसल इंग्लैंड के लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन में इस अनानास की खेती की जाती हैं। इसकी खेती करने के लिए 2-3साल का समय लगता हैं और लाखों रूपये की लागत आती हैं। वहीं इस अनानास का नाम हेलिगन हैं, हालांकि इसके पीछे एक वजह हैं। बताया जा रहा हैं कि इंग्लैंड की जलवायु बेहतर नहीं हैं जिसमें ट्रिक के सहारे इसकी खेती की जाती हैं। इस अनानास की खेती डियायनर लड़की करती हैं। लकड़ी के गड्ढेनुमा गमलों में उगाया जाता है। कहा जाता हैं कि एक गमले से सिर्फ एक अनानास का उत्पादन होता है और इसे पोषण देने के लिए घोड़े की खाद दी जाती है।

बताया जाता हैं कि इसके अनानास को उगाने में तकरीबन एक लाख रुपये तक की लागत आती है, हालांकि इस फल की बिक्री नहीं करते हैं बल्कि इसे हाई-प्रोफाइल लोगों को गिफ्ट किया जाता है। अगर इस फल की नीलामी की जाए तो सिर्फ एक अनानास से 10लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है। बता दें कि इस अनानास को सबसे पहले साल 1819में ब्रिटेन लाया गया था। इसे लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन को भेंट किया गया था। गार्डेन के अधिकारियों ने अनानास मिलने के करीब 60से 70सालों बाद इसकी खेती की शुरुआत साल 1991में की गई।

Leave a comment