हरियाणा में चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें कब तक होंगे पंचायत चुनाव

हरियाणा में चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें कब तक होंगे पंचायत चुनाव

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में लगातार पंचायत चुनाव पर अटकलें बनी हुई थी। राज्य में लगातार चुनाव की मांग की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने राज्य चुनाव आयोग से 30 नवंबर तक चुनाव कराने की मांग की थी और अब चुनाव आयोग ने ये मांग स्वीकार कर ली है, और अब प्रदेश में 30 नवंबर तक अब पंचायत चुनाव हो जाएंगे।

प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव की मांग अब चुनाव आयोग ने स्वीकार कर ली है, प्रदेश में 30 नवंबर से पहले चुनाव करा दिए जाएंगें है। इसके साथ ही विकास और पंचायत विभाग ने सभी सीटों की रिजर्वेशन की अधुसूचना भी जारी कर दी हैं। इसके बाद अब प्रदेश में बीसी ए के लिए ड्रा होंगे। प्रदेश में जिला परिषद के कुल 411 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं साथ ही प्रदेश में सभी पंचायत समितियों पर चुनाव होंगे, जिसमें कुल 3079 सीटें होगी। इसमें बीसी ए की सीटों के लिए 274 सदस्यों की नियुक्ति होगी। जिसमें पंचायत सदस्यों की सीमि चुनी जाएंगी। साथ ही अनुसूचित जातियों के लिए 694 सीटें ही जिसपर चुनाव होने है। बात करें पंच चुनाव की तो ये चुनाव गांव में पंच चुनने के लिए होते है। प्रदेश में इसकी कुल 61973 सीटें हैं। जिसमें बीसी ए की सीटों के लिए 600 सदस्यों की नियुक्ति होगी। जिसमें गांव के पंच चुने जाऐगे। साथ ही अनुसूचित जातियों के लिए 14089 सीटें ही जिसपर चुनाव होने है।

हरियाणा में ऐलान के बाद अब पंचायत चुनाव तय है। चुनाव आयोग की तरफ से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आपको बता दें हरियाणा में फरवरी 2021 में ही पंचायत चुनाव का आयोजन हो जाना था लेकिन पहले कोरोना महामारी और अब आरक्षण संबंधित मांग को लेकर चुनाव लगातार ताल रहे थे। 

Leave a comment