देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, जम्मू में किए सुरक्षा के इंतजाम

देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, जम्मू में किए सुरक्षा के इंतजाम

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गये और नमाज पढ़ी।

खासकर दिल्ली के जामा मस्जिद, भोपाल के ईदगाह मस्जिद, मुंबई के हमिदिया मस्जिद में इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने जुटकर नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। ईद उल अजहा बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में काफी रौनक नजर आ रही है। सुबह से लोग बाजार में खरीदी करने जुटे रहे। बकरीद को लेकर पूरे देश में उत्साह का वातावरण रहा।

बता दे कि बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग बेसब्री से इंतजार करते रहे है। वही बाजार में सबसे अधिक बकरे की डिमांड रही। पर्व को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल रहा। व्यापारियों ने बकरे के लिए अलग-अलग कीमत तय कर रखी थी। बाजार में बड़े बकरा का रेट 40 से 50 हजार रुपये रहा।

इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए बकरीद का विशेष महत्व है। इस्लामिक मान्यता के मुताबिक हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे। तब अल्लाह ने उनके नेक जज्बे को देखते हुए उनके बेटे को जीवनदान दे दिया। यह पर्व इसी की याद में मनाया जाता है। इसके बाद अल्लाह के हुक्म पर इंसानों की नहीं जानवरों की कुर्बानी देने का इस्लामिक कानून शुरू हो गया था।वही अनुच्छेद 370 में किए गए हालिया बदलाव के बाद त्योहार के इस मौके पर लोगों की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि ईद के मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक खुशी और जश्न का महौल देखा जा रहा है।

Leave a comment