Search KhabarFast

Press ESC to close

NCERT की किताब से हटाए गए दिल्ली सल्तनत और मुगल का चैप्टर्स, जोड़ा गया महाकुंभ और चारधाम का अध्याय

NCERT की किताब से हटाए गए दिल्ली सल्तनत और मुगल का चैप्टर्स, जोड़ा गया महाकुंभ और चारधाम का अध्याय

NCERT Book: NCERT की कक्षा सात की पाठ्यपुस्तकों में कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल, ये बदलाव 7वीं क्लास की सामाजिक विज्ञान की किताब में किए गए हैं। सामाजिक विज्ञान की किताब से मुगल और दिल्ली सल्तनत से जुड़े कई अध्याय को हटा दिया गया हैं। अब इन चैप्टर्स की जगह बच्चों को भारतीय राजवंश, महाकुंभ और सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़ाया जाएगा।

बता दें, ये बदलाव न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCFSE) 2023 के तहत किए गए हैं। इन बदलावों का मकसद बच्चों को सिर्फ भारत देश के बारे में, उसकी संस्कृति के बारे में समझाना और उन्हें जागरुक करना है। 

मुगलों और दिल्ली सल्तनत के अध्याय को हटाया

NCERT के अधिकारियों ने बताया कि अभी सिर्फ पहले भाग की किताबें जारी की गई हैं। दूसरे भाग की किताबें आने वाले कुछ महीनों में जारी कर दी जाएगी। अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, 7वीं क्लास की सामाजिक विज्ञान की नई किताब का नाम Exploring Society: India and Beyond' होगा। जिसमें मौर्य, मगध और शुंग जैसे प्राचीन भारतीय राजवंशों के बारे में पढ़ाया जाएगा।

मालूम हो कि NCERT ने पहले मुगलों और दिल्ली सल्तनत से जुड़े कुछ चैप्टर्स को छोटा कर दिया गया था। ये सारे बदलाव 2022-23 में कोविड-19 महामारी के समय किए गए थे। लेकिन अब इन चैप्टर्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

किन चैप्टर्स को किया जाएगा शामिल?

एक रिपोर्ट की मानें तो 7वीं क्लास की सामाजिक विज्ञान की नई किताब में एक अनोखा अध्याय जोड़ा गया है, जिसका नाम भूमि कैसे पवित्र बनती है? इस अध्याय में आपको हिंदू, बौद्ध सिख, ईसाई, यहूदी,पारसी और इस्लाम जैसे धर्मों के लिए पवित्र माने जाने वाले स्थानों और तीर्थ स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा इस नई किताब में आपको 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा और शक्ति पीठ जैसे स्थानों के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। नए चैप्टर्स भारत और भारत के बाहर मौजूद धार्मिक स्थानों और तीर्थ यात्राओं पर केंद्रित होंगे। सबसे खास बात ये है कि नए चैप्टर्स में इस बार के महाकुंभ मेले को भी जोड़ा गया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast