Search KhabarFast

Press ESC to close

फ्यूचर में इन 15 नौकरियों की डिमांड होगी कम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस सेक्टर्स में काम

फ्यूचर में इन 15 नौकरियों की डिमांड होगी कम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस सेक्टर्स में काम

Future Jobs in 2025: बढ़ती टेक्नोलॉजी के दौर में नौकरियां खत्म हो जाती हैं। तो वहीं कई नए सेक्टर्स में एम्प्लॉईस की डिमांड बढ़ जाती है। साल 2025 से 2030  के दौर में कुछ ऐसे सेक्टर्स होंगे जहां नौकरियां काफी कम हो जाएंगी। हाल ही में आई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम(WEF)की रिपोर्ट में उन सेक्टर्स की जानकारी दी गई है। और बताया है कि किन जगहों पर नौकरियों में कमी आएगी। जानते हैं कि किन सेक्टर्स के लोगों के लिए आने वाले वाला वक्त खतरे वाला साबित होगा।

कितनी नौकरियां होंगी खत्म?

WEF की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ सालों में 92 मिलियन नौकरियां खत्म हो सकती हैं।जबकि 170 नई नौकरियों की संख्या बढ़ सकती हैं। तो वहीं 1090 मिलियन नौकरियां लेबर मार्केट में बची रहेंगी। जिन सेक्टर्स से 92 मिलियन नौकरियां खत्म होने वाली है। अगर आप भी उन ही सेक्टर्स के एम्प्लॉई हैं तो आपके लिए आने वाला दौर मुश्किल भरा हो सकता है।

किन सेक्टर्स पर होगा खतरा?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम(WEF)के अनुसार इन 15 सेक्टर्स पर खतरा बताया गया है।

- कैशियर एंड टिकट क्लर्क

- एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट

- स्टॉक कीपिंग क्लर्क

- बिल्डिंग केयर टेकर्स, क्लिनर्स और हाउसकीपर्स

- प्रिटिंग और उससे जुड़े वर्कर

- अकाउंटेंट्स और ऑडिटर्स

- अकाउंटिंग, बुककीपिंग और पेरोल क्लर्क

- डेटा डेटा एंट्री वर्कर

- क्लाइंट इंफोर्मेशन एंड कस्टमर सर्विस वर्कर

- ग्राफिक डिजाइनर्स

- बिजनेस सर्विसेज एंड एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर्स

- इंवेस्टिगेटर्स

- ट्रांसपोर्टेशन अटेंडेंट्स और कंडक्टर्स

- सिक्योरिटी गार्ड्स

- बैंक टेलर्स और उससे जुड़े क्लर्क

कौन सी स्किल की है मांग?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट 2025 के मुताबिक आने वाले 5 सालों में टेक्निकल स्किल्स सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। इन स्किल्स में AIऔर बिग डेटा, नेटवर्क के साथ साइबर सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजिकल लिटरेसी शामिल हैं। यदि आपको इन स्किल्स पर काम करना आता है तो आपके लिए आने वाला समय उपयोगी हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 October: महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में भी उलटफेर? खरीदारी से पहले जान लें आज की कीमत

10 October Gold-Silver Rate: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे है तो पहले आपको इसकी कीमतों के बारे में जानना होगा। क्योकि देश के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होते रहते है। आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को बाजार बंद है। ऐसे में बीते दिन के दामों के हिसाब से खरीदारी होगी। तो चलिए सोने-चांदी के भाव के बारे जानते है।

GST दरों में बदलाव अब साल में सिर्फ एक बार, छोटे उल्लंघनों पर अधिकारियों की शक्तियां सीमित; GST काउंसिल का ऐलान

Nirmala Sitharaman: GST से जुड़े कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। 57वीं GST काउंसिल की बैठक में टैक्स नियमों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 08 अक्टूबर 2026 गुरुवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद कर दरों में बदलाव पर साल में केवल एक बार विचार करेगी और ये फैसला 01 अप्रैल से प्रभावी होंगे।

दिल्ली में प्रदर्शन से ₹2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित, CTI की राजनीतिक दलों से अपील- दिवाली तक न करें धरना-प्रदर्शन

दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए धरने-प्रदर्शन का असर कारोबार पर भी पड़ा। चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, इस दौरान राजधानी में करीब 2,000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast