Retail Inflation: होली से पहले देशभर के उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। फरवरी 2025में खुदरा महंगाई घटकर 3.61%पर आ गई है। जो पिछले 7महीनों का निचला स्तर है। बता दें, मुख्य रूप से महंगाई में यह गिरावट दालों और सब्जियों की कीमतों में कमी के कारण आई है।
बता दें, सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय ने 12मार्च को महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। इन आंकड़ों को देख साफ पता चलता है कि इस बार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महंगाई की दरें घटी है।
आम जनता को मिली बड़ी राहत
सरकारी आंकड़ों की मानें तो जनवरी 2025में खुदरा महंगाई दर 4.26%थी। इसकी तुलना में फरवरी 2025की खुदरा महंगाई में 65आधार अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अब अगर महंगाई के आंकड़ों की बात करे तो इसमें सबसे बड़ा योगदान खाने-पीने की चीजों का ही होता है। ऐसे में फरवरी में खाद्य महंगाई दर 5.97%से घटकर 3.75%हो गई। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
महंगाई में कैसे आई गिरावट?
महंगाई के आंकड़े सामने आने के बाद विश्लेषकों का कहना कि सरकार के आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के उपायों की वजह से ही खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता भी महंगाई में गिरावट का कारण है।
किन चीजों की कीमतों में आई गिरावट?
सरकारी आंकड़ों की मानें तो टमाटर, प्याज, आलू और हरी सब्जियों के दाम में गिरावट देखी गई है। इसके अलावा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में भी गिरावट देखी गई है। इसी के साथ सब्जियों, अंडों, मांस, मछली, दालों और डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है। फूड एंड बेवरेज की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। कपड़ों और जूतों की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
Leave a comment