Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दिखा अफरातफरी का माहौल

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दिखा अफरातफरी का माहौल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका सुबह 7 बडकर 42 मिनट पर महसूस हुआ। जहां तक भूकंप की तीव्रता की बात करें तो 3.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। जिससे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी भी प्रकार की जानमाल का नुकसान की खबर नहीं आई है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश जारी किया है।

दूसरी बार आया भूकंप

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में यह दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किया गया। शुक्रवार को भूकंप के झटके इतना तेज था कि लोग अपने घर को छोड़कर काफी समय तक सड़क पर दिखे। जानकारी के अनुसार, इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलनजोन से भी पत्थर गिरने लगा। इससे पहले भी वरुणावत पर्वत से भूस्खलन की तस्वीरें सामने आई थी। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा क्षति का पड़ताल किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast