EARTHQUAKE: शुक्रवार बना भूकंप का वार,हिमाचल के बाद अरुणाचल में भी हिली धरती

EARTHQUAKE: शुक्रवार बना भूकंप का वार,हिमाचल के बाद अरुणाचल में भी हिली धरती

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के बाद शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूसहुए भूकंप के झटके।अरुणाचल में आज सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, भूकंप अरुणाचल प्रदेश से 1176किमी उत्तर पांगिन में आया था। भूकंप कि तिव्रता 5.3 बताया जा रहा है।

वहींहिमाचल प्रदेश में भी धर्मशाला और चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा में 7:47 पर भूकंप का झटके महसूस किए गए थे। बताया जा रहा है कि, धर्मशाला से 57 किमी उत्तर-पश्चिम में सुबह 07:46 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। प्रशासन के मुताबिक कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

पांगिन में झटके इतने तेज थे कि,भूकंप आते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और पैनिक ना होने की अपील की है। 

बता दे कि,इससे पहले 11 मई को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जहां भूकंप आया था, वो नेपाल सीमा के पास का क्षेत्र है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी। हालांकि, इस दौरान भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। फिर इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।   

Leave a comment