Search KhabarFast

Press ESC to close

खाली पेट टमाटर का जूस पीने से होते हैं ये 4 फायदे, डाइजेशन से लेकर हार्ट तक रहता है हेल्दी

खाली पेट टमाटर का जूस पीने से होते हैं ये 4 फायदे, डाइजेशन से लेकर हार्ट तक रहता है हेल्दी

Tomato Juice Benefits: सुबह की डाइट सबसे ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि इस समय शरीर को बहुत सारी एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत किसी ऐसी ड्रिंक से की जाए जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। टमाटर का जूस ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे खाली पेट पीने से शरीर को एक बल्कि कई सारे फायदे मिलते हैं। ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ हार्ट, स्किन, डाइजेशन सिस्टम और वजन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे खाली पेट पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? 

मजबूत डाइजेशन सिस्टम

टमाटर में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती है। अगर आप इसका सेवन हर रोज सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे डाइजेशन सिस्टम लंबे समय तक हेल्दी रहता है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है।

वजन कम करने में मिलती है मदद

टमाटर के जूस में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे पीने के बाद पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आप अनहेल्दी क्रेविंग से बच सकते हैं, जिससे की आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

हार्ट को रखता है हेल्दी

टमाटर का जूस हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसलिए इस जूस को पीने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

टमाटर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। टमाटर हाई बीपी वालों के लिए एक नेचुरल तरीका है। हाई बीपी वालों के लिए इसका सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं लू लगी है, यहां जानें कैसे करें इसकी पहचान और बचाव के तरीके

भीषण गर्मी में लू (Heat Stroke) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस खबर में जानिए लू कैसे लगती है, इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और किन संकेतों को देखते ही तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।

Heat Stroke Alert: तापमान बढ़ते ही बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे रखें खुद का ख्याल

Heat Stroke Prevention: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast