PRESIDENTIAL ELECTION: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना हुआ तय! जानें किस पार्टी की झोली में कितने है वोट

PRESIDENTIAL ELECTION: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना हुआ तय! जानें किस पार्टी की झोली में कितने है वोट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए और यूपीए पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की गई है। वहीं 18 जुलाई को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान किए जाएंगे और 21 जुलाई को देश में नए राष्ट्रपति के नाम की घोषण होंगी। इस सबके बीच पहले हमें ये समझना होगा कि किस पार्टी के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए ज्यादा वोट है। दरअसल एनडीए पार्टी के पास 5,26,420 वोट है। जिसमें भाजपा के 4,59,414, जेडी(यू)के पास 22,485, एआईएसडीएमके के पास 12,816 वोट है। यूपीए पार्टी के पास 2,59,829 वोट है। जिसमें कांग्रेस के पास 1,45,608, डीएमके के पास 47,032, सेना के पास 25,200, आरजेडी के पास 16,648, एनसीपी के पास 15,750 वोट है।

वहीं अन्य पार्टी की बात करें तो उनके पास टोटल 2, 92,894 वोट है। जिसमें से टीएमसी के पास 58,118, वाईएसआरसीपी के पास 43,450, बीजेडी 31,686, सपा के पास 28,688, लेफ्ट के पास 24, 903 वोट है।   पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला लेना है। फिलहाल NDA को करीब 13,000 वोट कम पड़ रहे हैं। ऐसे में अन्य पार्टी में किसी एक का समर्थन भी एनडीए को निर्णायक स्थिति में पहुंचा देगा। विपक्ष की तुलना में भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों वाईएसआर और ओडिशा के सीएम, दोनों नेताओं ने दिल्ली आकर मोदी से मुलाकात की थी। दोनों ने 2017 में रामनाथ कोविंद को अपना सपोर्ट दिया था। दरअसल राष्ट्रपति का चुनाव थोड़ा अलग होता है। इसमें विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद वोटर होते हैं। हालांकि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का पद संभाल सकती है। फिलहाल दो पार्टी के उम्मीदवार चुनाव की रेस में आमने सामने है। 18 जुलाई को मतदान होना है और 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएंगा।

Leave a comment