Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान और इजरायल पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सीजफायर को लेकर दे दी बड़ी चेतावनी

ईरान और इजरायल पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सीजफायर को लेकर दे दी बड़ी चेतावनी

Trump Angry On Iran And Israel: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह ईरान से अपने पायलट्स को तुरंत वापस बुला ले। ट्रंप की ओर से सीजफायर का ऐलान करने के बाद भी इजरायल ने आरोप लगाया था कि ईरान उस पर मिसाइलों से हमले कर रहा है। इसके बाद इजरायल ने भी ईरान पर हमला करने के लिए अपने फाइटर प्लेन भेजे थे। ट्रंप ने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता खत्म हो गई है, वह अब कभी परमाणु बम नहीं बना पाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में इजरायल या ईरान, किसी को भी सीजफायर नहीं तोड़ना चाहिए।

इजरायल ने क्या कहा

इससे पहले इजरायल की ओर से कहा गया था कि ईरान ने युद्ध विराम शुरू होने के बाद मिसाइलों से हमला किया है। मिसाइल हमलों को बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इजरायली सेना को कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया था। काट्ज ने कहा था कि संघर्ष विराम के प्रभावी होने के बाद मिसाइल हमले करके ईरान ने इसका पूरी तरह से उल्लंघन किया है। 

ईरान की सेना ने इस बात से इनकार किया है कि उसने युद्ध विराम शुरू होने के कुछ घंटों बाद इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के हवाले से यह जानकारी दी है। खबर में हमला करने से इनकार किया गया है। जनरल स्टाफ में ईरान की नियमित सेना और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड शामिल हैं।

अलर्ट मोड पर है अमेरिका

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले के बाद "खतरे बढ़ने" की चेतावनी दी है। वहीं, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के उप निदेशक ने कहा है कि जवाबी हिंसा रोकने के लिए ब्यूरो पूरी तरह से तैयार है। न्यूयॉर्क जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कहा है कि वो हाई अलर्ट पर हैं। अमेरिकी हमले के बाद से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कोई विश्वसनीय खतरा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

होर्मुज संकट पर समझौते की उम्मीद, अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ी राहत की आस

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबीओ ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में बड़ी घोषणा हो सकती है।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी पर ट्रंप का आया बयान, सुरक्षाबलों की सराहना की

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा सुसाइड अटैक, आत्मघाती हमले में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक किया गया। इस भीषण धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे क्षेत्र के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast