क्या ग्रह नक्षत्रों के योग से मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है? प्रेमानंद जी महाराज ने दिया ये जवाब

क्या ग्रह नक्षत्रों के योग से मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है? प्रेमानंद जी महाराज ने दिया ये जवाब

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए रोजाना देश-विदेश से सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उनके दरबार में पहुंचते हैं। प्रेमानंद जी महाराज अपने आश्रम में लोगों को भगवान के प्रति आस्था और लोगों के नीजी जीवन से जुड़ी समस्याओं को हल करने का तरीका भी बताते हैं। श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुन उन्हें अपने जीवन में अपनाकर सुख की अनुभूति करते हैं।

ऐसे ही एक श्रद्धालु ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि क्या ग्रह नक्षत्रों का योग मनुष्य के जीवन के उतार-चढ़ाव में व्यापक प्रभाव रखता है? क्या ग्रहों के गोचर के अनुरूप कार्य किए जाने चाहिए? इस पर महाराज जी ने जवाब दिया कि अगर आपको भगवान ने लगाव नहीं है तो उनके नाम का जाप करने से कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा अगर आप भगवान की आराधना नहीं कर रहे हैं तो ग्रह नक्षत्र जो विपरीत हैं वो अपना प्रभाव कैसे दिखाएंगे?

नाप जप करने वाले कोई बुरा नहीं कर सकताः प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद जी महाराज आगे कहते है कि अगर आप भगवान के नाम  का जाप कर रहे हैं, तो किसी की क्या मजाल कि वो आपका बुरा कर सकें। जब हम भगवत विमुख होते हैं हमारे कर्म खोटे हो जाते हैं। जिस वजह से ग्रह नक्षत्र विपरीत हो जाते हैं। लेकिन, जब हम भगवान के सन्मुख होते हैं, तब हमारे कर्म अच्छे होते हैं। जिस वजह से ग्रह नक्षत्र विपरीत होते हुए भी हमारा मंगल करते हैं।

सारे ग्रह भगवान के शासन में हैं बोले प्रेमानंद महाराज

श्रद्धालु के सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज ने आगे बताया कि शनि, राहु, केतु, मंगल सभी ग्रह भगवान के शासन में है। महाराज की कहते हैं, "जब हम भगवान का चिंतन करेंगे, तब इन ग्रहों के द्वारा हमारा कोई अनिष्ट नहीं होगा। हमारा कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा। लेकिन, जैसे ही हमने भगवान का चिंतन करना छोड़ देते हैं, तभी इन ग्रहों का असर हमारे जीवन में पड़ने लगता है और हमारे सारे काम बिगड़ने लगते हैं। प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि फिर जैसे ही आप भगवान का भजन करने लगेंगे, तब ये बिल्कुल शांत हो जाएंगे।

महाराज जी बताते है कि अगर आप भगवान के नाम का जप करते रहेंगे, दूसरों का हमेशा भला चाहेंगे, तो आपके जीवन में सब मंगल ही होगा। लेकिन, जैसे ही आप कुछ गलत करें या किसी का बुरा चाहें, तो आप कैसे सोच सकते हैं कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होगा। फिर आप चाहे जितना तेल चढ़ाओ, सनीचर आपका पीछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगा।

Leave a comment