Drink Ajwain Water: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और तरह-तरह की मिठाइयों और व्यंजनों से भरा होता है। इसी वजह से त्योहार के दिन पेट खराब या गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या होने लगती हैं। लेकिन इसके कारण आपको अपने खाने-पीने पर रोक लगाने की जरूरत नहीं है। अगर आप रोज आयुर्वेदिक उपायों के अनुसार, अपने खाने-पीने का ध्यान रखेंगे तो आपका पाचन बेहतर बना रहेगा।
अजवाइन है कारागार
रोज सुबह दूध वाली चाय पीने की बजाए अजवाइन का पानी पिएं। इससे आपके शरीर और पेट को फायदा होगा। इससे गैस, एसिडिटी, सीने में जलन और पेट फूलने जैसी कई बीमारियां दूर होंगी और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसलिए रोजाना सुबह अजवाइन का पानी का सेवन करना चाहिए।
कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?
इसके लिए रात को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन भिगो दें। सुबह इस पानी को अजवाइन के साथ ही उबाल लें या हल्का गर्म कर लें। अब इसे छानकर इसका पानी पी लें। आपको इस पानी को सुबह खाली पेट पीना है। इसके बाद करीब 30 मिनट तक कुछ और न खाएं।
खाने में संतुलन बनाए रखें
हल्का खाना- तले-भुने और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे दालें, सब्जियां, सलाद आदि का सेवन करें।
फल- मौसमी फल जैसे सेब, नाशपाती, संतरा आदि पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।
दही- दही पाचन शक्ति को बढ़ाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।
घी- घी पाचन में सहायक होता है और शरीर को एनर्जी देता है।
खूब पानी पिएं- दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका पाचन बेहतर तरीके से काम करेगा।
Leave a comment