Health Tips: रोज पीते है दूध! मगर नहीं जानते मिल्क वेराइटी के बारे में, जानें किस में कौन-से विटामिन पाए जाते हैं

Health Tips: रोज पीते है दूध! मगर नहीं जानते मिल्क वेराइटी के बारे में, जानें किस में कौन-से विटामिन पाए जाते हैं

Different Types of Milk: शुरु से ही दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपके बढ़ने के साथ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते है। वहीं, दूध में प्रोटीन पाया जाता है, जो जो मांसपेशियों के विकास और उन्हें रिपेयर करने में मदद करता है।

बच्चे के जन्म के बाद से कई महीनों तक उसे सिर्फ दूध पिलाया जाता है। दूध शरीर को हेल्दी बनाए रखने और ग्रोथ में मदद करता है। वहीं, शरीर की इम्यूनिटी के साथ दूध स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दूध पीना या दूध ले बने प्रोडक्टस यानी दही, पनीर खाने से दैनिक आधार पर दूध पोषण बढ़ जाता है।

दूध में कितने विटामिन है मौजूद?

  1. थकान और कमजोरी को कम करने के लिए दूध में विटामिन बी2 पाया जाता है।
  2. दूध में विटामिन बी12 मौजूद होता है। जो थकान और कमजोरी के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कार्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  3. हड्डियों और दांतों की मजबूती को बनाए रखने के लिए दूध में फास्फोरस मौजूद होता है।
  4. सामान्य संज्ञानात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए दूध में आयोडीन की भरपूर मात्रा होती है।
  5. रक्तचाप को बनाए रखने के लिए दूध में पोटेशियम पाया जाता है।

कई प्रकार के होते है दूध

आपने देखा या सुना होगा कि कुछ लोग गाय का दूध पीना पसंद करते है। तो कुछ लोग भैंस या बकरी का दूध पीते है। दूध कई तरह के होते हैं, जो दिखने में तो एक जैसे ही होते है। लेकिन उनके पोषण में जमीन-आसमान का अंतर होता है। इसलिए अपने शरीर के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। चो आइए जानते हैं दूध कितने तरह कै होता है? कौन-सा दूध किसके लिए ज्यादा बेहतर रहता है?

गाय का दूध

सबसे ज्यादा लोग गाय का दूध पीते हैं। ये प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। 240 मिलीलीटर दूध में 149 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, फैस, 12 ग्राम कार्ब्स, 24% विटामिन डी, 28% कैल्शियम, 26% राइबोफ्लेविन, 22% फास्फोरस, 18% विटामिन बी12, 13% सेलेनियम और 10% पोटेशियम पाया जाता है।

भैंस का दूध

भैंस का दूध मलाईदार और गाढ़ा होता है, इसलिए इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इस दूध का रंग मलाईदार सफेद होता है।

बकरी का दूध

बकरी के दूध को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 1 कप कच्चे बकरी के दूध में 146 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 7.81 ग्राम फैट, 11.4 ग्राम, 23% कैल्शियम, 8% पोटेशियम, 26% विटामिन बी2 और 55% विटामिन बी12  पाया जाता है।

सोया मिल्क

सोया मिल्क प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसमें 105 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्रामकार्ब्स, 4 ग्राम फैट, 34% विटामिन बी12, 30% कैल्शियम, 26% राइबोफ्लेविन, 26% विटामिन डी और 10% फास्फोरस पाया जाता है।

ओट मिल्क

240-मिली के ओट मिल्क में 120 कैलोरी, 3 ग्राम प्रोटीन, 16 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम फाइबर, 5 ग्राम फैट, 50% विटामिन बी12, 46% राइबोफ्लेविन, 27% कैल्शियम, 22% फास्फोरस, 18% विटामिन डी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Leave a comment