Devuthani Ekadashi: मंगलवार को देवउठनी एकादशी पूरे देश में मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु नींद से जागते हैं। आज के बाद देशभर में लोग तमाम शुभ कार्यों का शुभारंभ करते हैं। इसके साथ ही अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह करने की परंपरा है। माना जाता है कि देवउठनी एकादशी को व्रत रखने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से कई जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गौरतलब है कि इस तिथि पर कई राशियों के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों पर भगवान विष्णु की अतिरिक्त कृपा होती है। देवउठनी एकादशी आते ही वृषभ राशि वालों के भाग्योदय होता है। इस दौरान वृषभ राशि वाले जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं, उसमें सफलता की प्रबलता बढ़ जाती है। इसके साथ ही वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बढ़ जाती है।
कर्क राशि
देवउठनी एकादशी के मौके पर कर्क राशि वालों पर भी भगवान विष्णु की असीम कृपा रहती है। इस राशि के जातक खूब तरक्की करते हैं। देवउठनी के बाद जातकों को उनके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जीवन में देवउठनी एकादशी के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भगवान विष्णु की कृपा और आपकी मेहनत के बल से खूब सफलता हासिल करते हैं और समाज में खूब नाम कमाते हैं।
Leave a comment