उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट में एक ऐसी घटना हुआ जिके बाद सब हैरा रह गए। दरअसल, यहां पर एक शादी थी, जिसमें बाराती गोपालगंज से आए हुए थे। इस शादी को लेकर सभी बारात के लोग काफी उत्साहित थे। यह उत्साह इस कदर था कि बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे थे। वहां पर दुल्हन के घरवालों और रिश्तेदारों ने बारातियों का जमकर स्वागत भी किया। लेकन दलहे तक तरफ से हुए एक हरकत ने शादी का माहौल बेकार कर दिया।
बता दें कि जब बारातियों ने नाश्ता कर लिया तो द्वारपूजा की तैयारी शुरू हुई। इसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम भी सकुशल पूरा हो गया। इसके बाद जयमाल के कार्यक्रम के लिए दुल्हन के घरवालों ने दूल्हें को जयमाल के लिए फूलों के स्टेज पर आने को कहा। जिसके बाद दुल्हन और दूल्हे के साथ सभी रिश्तेदार स्टेज पर आए।
स्टेज पर मारा गया थप्पड़
गौरतलब है कि शादी में जयमाला को देखने के लिए दूल्हा और दूल्हन दोनों पक्ष के लोग जुट गए। वहीं जयमाल के समय दूल्हे को बारातियों ने कहा कि शादी में खाने के लिए मछली नहीं बनाई गई है। यहां का खाना तो बिल्कुल सिपल है। इस बात को लेकर दूल्हा नाराज हो गया। उसी समय दूल्हें ने दुल्हन से सवान किया कि खाने में क्या बना है? दूल्हें को जवाब देते हुए दुल्हन ने कहां कि हां खाना तो सिंपल ही बना है, खाने में मछली की डिश नहीं है। दुल्हन का ये जवान सुनते ही दूल्हे के तेवर बदल गए और वह स्टेज पर कुर्सी छोड़कर खड़ा हो गया। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हें ने दुल्हन को स्टेज पर ही एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए। दूल्हे का ये रवैया देखकर दूल्हन पक्ष के लोग काफी गुस्सा हो गए और अब दोनों तरफ से लात-घूंसे चलाए जाने लगे। बाद में इस घटना की सूचनापुलिस को दी गई थी।
Leave a comment