Denmark: शॉपिंग मॉल में चली अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Denmark:  शॉपिंग मॉल में चली अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

कोपेनहेगन: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल अचानक गोलियों की गुंज से थर्रा उठा। बता दें कि मॉल में एक व्यक्ति बंदूक के साथ घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 ही घायल हो गए है। सूचना मिलने पर कोपेनहेगन के पुलिस मौके पर पहुंचे। हालांकि गोलीबारी के बाद 22वर्षीय डैनिश शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे आतंकी साजिश नहीं है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। साथ ही ये पता लगाने में लगी है कि इस घटना में अन्य लोग शामिल है या नहीं। वहीं, इस घटना पर कोपेनहेगन की मेयर सोफी हेस्टॉर्प एंडरसनने कहा कि ये घटना हैरान कर देने वाली है और बेहद गंभीर मामला है।  

इसके अलावा अमेरिका के टेक्सस में बीती रात फायरिंग से हड़कंप मच गया। डल्लास फोर्ट इलाके में एक बंदूकधारी ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिसवालों ने हमलावर को पकड़ने के लिए फायरिंग भी की लेकिन हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये वारतात शनिवार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर हुई। रिहायशी इलाके में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो हमलावर ने पुलिसवालों पर भी फायरिंग कर दी और चौतरफा घिरा देख गोली मारकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a comment